Gopalganj Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिहाज से शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण था । राज्य में दो चरणों 6 और 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी और उनके नतीजे 14 नवंबर को आए। गोपालगंज विधानसभा सीट से इस बार एनडीए की तरफ से (बीजेपी प्रत्याशी) सुभाष सिंह का सीधा मुकाबला इंडिया गठबंधन के (कांग्रेस) प्रत्याशी ओम प्रकाश गर्ग से था। अब इस सीट का रिजल्ट सामने आ गया है। भाजपा प्रत्याशी सुभाष सिंह ने कांग्रेस कैंडिडेट ओम प्रकाश गर्ग को 28972 वोटों से करारी मात दी।
यह भी पढ़ें: Bihar Election Result 2025 LIVE: बिहार में NDA या महागठबंधन कौन मारेगा बाजी? वोटों की गिनती आज
गोपालगंज विधानसभा चुनाव 2025 चुनाव परिणाम
| उम्मीदवार | पार्टी | परिणाम |
| सुभाष सिंह | बीजेपी | 96892 (+ 28972) |
| ओम प्रकाश गर्ग | कांग्रेस | 67920 (- 28972) |
गोपालगंज विधानसभा सीट के 2020 के नतीजे
2020 के विधानसभा चुनाव में गोपालगंज सीट पर बीजेपी कैंडिडेट सुभाष सिंह ने जीत का परचम लहराया था। सुभाष सिंह को 77 हजार सात सौ 91 वोट मिला था तो बीएसपी उम्मीदवार साधु यादव 41 हजार 39 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। सुभाष सिंह ने साधु यादव को 36 हजार सात सौ 52 वोट के बड़े अंतर से हराया था। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार आसिफ गफूर 36 हजार चार सौ 60 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
| प्रत्याशी का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| सुभाष सिंह | बीजेपी | 77,791 | विजेता | +36,752 |
| साधु यादव | बीएसपी | 41,039 | उपविजेता | -36,752 |
| आसिफ गफूर | कांग्रेस | 36,460 | तीसरा | — |
गोपालगंज विधानसभा सीट 2015 के नतीजे
2015 के विधानसभा चुनाव में गोपालगंज सीट से बीजेपी कैंडिडेट सुभाष सिंह ने जीत हासिल की थी। सुभाष सिंह को 78 हजार चार सौ 91 वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट रियाजुल हक को 73 हजार चार सौ 17 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से सुभाष सिंह ने रियाजुल हक को 5 हजार 74 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं बीएसपी कैंडिडेट जयहिंद प्रसाद, 3 हजार पांच सौ 65 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
| प्रत्याशी का नाम | पार्टी | प्राप्त वोट | स्थान | जीत/हार का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| सुभाष सिंह | बीजेपी | 78,491 | विजेता | +5,074 |
| रियाजुल हक | आरजेडी | 73,417 | उपविजेता | -5,074 |
| जयहिंद प्रसाद | बीएसपी | 3,565 | तीसरा | — |
