पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की सदस्यता लेने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा कोलकाता में एक सार्वजनिक सभा में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और राज्य भाजपा उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हो गए। बाबुल सुप्रियो और अर्जुन सिंह ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाकर उम्मीद जताई कि उनके आने से राज्य में भाजपा और मजबूत होगी।

डिंडा ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट की घोषणा की थी। 36 वर्षीय फास्ट बॉलर डिंडा ने 116 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 28.28 की औसत से 420 विकेट हासिल किए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह कम ही समय तक रहे हैं, लेकिन बंगाल के घरेलू क्रिकेट में उन्होंने काफी योगदान दिया है।