मध्य प्रदेश में बीजेपी की तरफ से दिग्विजय सिंह को ही सरकार का असली बॉस बताए जाने के आरोप के बाद अब खुद कांग्रेस नेता ने भी ऐसा ही बयान दे डाला। कमल नाथ सरकार में वन मंत्री उमंग सिंघार का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में उन्होंने साफ-साफ दिग्विजय सिंह के सुप्रीम बॉस होने की बात स्वीकर की और अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया।

‘पर्दे के पीछे से सरकार चला रहे दिग्विजय’: उन्होंने कहा, ‘माननीय दिग्विजय सिंह के बारे में यही कहूंगा कि सरकार पर्दे के पीछे से वो ही चला रहे हैं। यह मध्य प्रदेश की जनता भी जानती है और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी। यह सभी को पता है, जगजाहिर है। उन्हें चिट्ठी लिखने की आवश्यकता ही नहीं है, जब सरकार ही वो चला रहे हैं तो चिट्ठी की क्या जरूरत।’

Ganesh Chaturthi Celebration: पढ़ें पूजा का शुभ मुहूर्त, स्थापना का समय, सेलिब्रेशन की खास तस्वीरें और वीडियो

दिग्विजय ने लिखी थी मंत्रियों को चिट्ठीः गौरतलब है कि हाल ही में एक खबर आई थी जिसके मुताबिक दिग्विजय सिंह ने कमल नाथ सरकार के मंत्रियों को चिट्ठी लिखकर उनसे मुलाकात का समय मांगा था। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने मंत्रियों से उन्हें बताए गए कामकाज के बारे में भी पूछा था। इसके बाद बीजेपी ने कहा था कि कमल नाथ सरकार को दिग्विजय सिंह ही चला रहे हैं।

National Hindi News, Top Headlines 2 September 2019 LIVE: देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए क्लिक करें

दिग्विजय ने खुद किया था सीएम रेस से बाहरः बता दें कि दिग्विजय सिंह 10 साल तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने खुद को मुख्यमंत्री पद की दौड़ से बाहर कर लिया था। इसके बाद उन्होंने भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन हार का सामना करना पड़ा।