Farrukhabad Case: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में दो लड़कियों की पेड़ पर लटकी लाश ने पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया था। इस मामले में अब पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया जिसकी रिपोर्ट सामने आ गई थी। पुलिस का कहना है कि उनकी दोनों ही लड़कियों के सिर या शरीर पर चोट के कोई निशान ही नहीं थे और यह मर्डर नहीं सुसाइड बताया था। पुलिस ने यह भी बताया है कि इस मामले में पुलिस ने गांव के ही दो लड़कों को गिरफ्तार किया है।
इस केस की गुत्थी सॉल्व करने का दावा कर रही फर्रुखाबाद पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार हुए इन दो लड़कों द्वारा ही लड़कियों को फोन पर बात करके प्रताड़ित किया जाता था और दबाव बनाया जाता था, जिसके चलते उन दोनों ही लड़कियों ने पेड़ पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
UP: किशोरी को पहले पिलाई शराब, फिर तीन लोगों ने बारी-बारी से किया रेप, लोगों में भारी आक्रोश
पोस्टमार्टम में हुई सुसाइड की पुष्टि
इस रहस्यमय केस को लेकर फर्रुखाबाद के एसपी आलोक प्रियदर्शी ने विस्तृत जानकारी दी और बताया है कि जन्माष्टमी की रात पुलिस को इस घटना की सूचना मिली थी। जिले के कायमगंज के भगवतपुर गांव में एक पेड़ से दो लड़कियों के शव लटके हुए मिले थे। इसके बाद पुलिस का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट सामने आ गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़कियों से दुष्कर्म की कोई पुष्टि नहीं हुई है। इतना ही नहीं, लड़कियों के शरीर में चोट का कोई निशान नहीं है।
एसपी के मुताबिक दोनों ही लड़कियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटी मॉर्टम हैंगिंग की बात निकल आई है, जिसका मतलब है कि मौत से पहले फांसी लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों को लेकर जब जांच की गई तो दो लड़कों के नाम सामने आए… दीपक और पवन, दोनों उसी गांव के हैं और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
गाजियाबाद में बवाल, नाबालिग से रेप के बाद आगजनी, आरोपी फैजान गिरफ्तार
जांच से संतुष्ट हैं मृतकों के परिजन
एसपी ने जानकारी दी है पकड़े गए दोनों ही लड़के संदिग्ध और उन पर आरोप हैं कि वे दोनों लड़कियों को ही फोन पर बातचीत के जरिए धमकाते थे और प्रताड़ित करते थे, जिसके चलते लड़कियों ने सुसाइड कर लिया। पुलिस का कहना है कि उनकी कार्रवाई से मृतक लड़कियों के परिजन संतुष्ट हैं और बाकी सभी स्थिति सामान्य हैं।
दोनों ही लड़कियों की कॉल डिटेल्स भी बताती हैं कि उनकी लड़कों से बातचीत होती थी। बात खत्म होने के बाद दोनों ही लड़कियों ने सिम निकालकर मोबाइल से कॉल डिटेल्स डिलीट कर दी जाती हैं। लड़कियों के पिताओं ने भी आरोपी लड़कों पर धमकी देने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।