दिल्ली कांग्रेस प्रमुख के तौर पर शीला दीक्षित का पार्टी कार्यकर्ताओं को आखिरी निर्देश था कि अगर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच गतिरोध शनिवार को भी खत्म नहीं हो तो वे भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करें। कैबिनेट के एक पूर्व सहयोगी ने यह जानकारी दी।शुक्रवार को दिल्ली कांग्रेस ने दीक्षित की ओर से जारी संदेश में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी को हिरासत में लिये जाने के विरोध में दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर व्यापक प्रदर्शन के लिये जुटने का अनुरोध किया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर कांग्रेस नेता शीला दीक्षित का शनिवार (20 जुलाई) को यहां फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उनकी मौत पर देश के राजनीतिक हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शोक प्रकट किया है। उन्होंन ट्वीट करते हुए लिखा, ‘दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और एक वरिष्ठ राजनेता शीला दीक्षित के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनका कार्यकाल राजधानी दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन का दौर था जिसके लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके परिवार व सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं।’

Sheila Dikshit Demise: शीला की सियासी बुलंदियां, पढ़ें दिल्ली मेट्रो से कॉमनवेल्थ गेम्स तक उनकी बड़ी उपलब्धियां

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। दिल्ली आपको याद करेगी। आप मेरे लिए मां समान थीं।

जब शीला घूंघट में पहुंची थीं ससुराल, स्टोर रूम में बितानी पड़ी थी रात, फिर दादी सास का यूं जीता था दिल

Live Blog

Highlights

    06:53 (IST)21 Jul 2019
    यह था शीला दीक्षित का आखिरी निर्देश

    दिल्ली कांग्रेस प्रमुख के तौर पर शीला दीक्षित का पार्टी कार्यकर्ताओं को आखिरी निर्देश था कि अगर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच गतिरोध शनिवार को भी खत्म नहीं हो तो वे भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करें।

    03:35 (IST)21 Jul 2019
    सोनिया ने शीला के निधन पर दुख जताया, दिल्ली और कांग्रेस के लिए योगदान को याद किया

    सोनिया गांधी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने दिल्ली और पार्टी के लिए पूरे समर्पण के साथ काम किया। सोनिया ने शीला के निजामुद्दीन ईस्ट स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शीला के पुत्र संदीप दीक्षित को लिखे पत्र में कहा, "मेरे पति (राजीव गांधी) शीला जी का बहुत सम्मान करते थे।"

    01:44 (IST)21 Jul 2019
    बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने शीला दीक्षित के निधन पर शोक जताया

    बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया। राजभवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि टंडन ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री दीक्षित के निधन पर ‘‘गहरा दुख’’ व्यक्त किया है।

    00:53 (IST)21 Jul 2019
    आधुनिक दिल्ली की वास्तुकार थीं शीला दीक्षित : चाको

    कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पी सी चाको ने शीला दीक्षित को आधुनिक दिल्ली का वास्तुकार बताते हुए शनिवार को कहा कि तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित के निधन की खबर सुनकर वह स्तब्ध हैं।

    22:44 (IST)20 Jul 2019

    राष्ट्रपति कोविंद ने शीला दीक्षित के निधन पर जताया दुख

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके कार्यकाल में राष्ट्रीय राजधानी में प्रभावी बदलाव हुआ।

    22:33 (IST)20 Jul 2019
    देश ने शीला के रूप में जननेता खोया, विकास के लिए सदा याद की जाएंगी: मनमोहन

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताते हुए शनिवार को कहा कि देश ने एक जननेता खो दिया है और उन्हें दिल्ली के विकास के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

    22:27 (IST)20 Jul 2019
    राहुल ने शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताया

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर दुख जताते हुए शनिवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा की। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "मैं शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं। वह कांग्रेस पार्टी की प्रिय बेटी थीं जिनके साथ मेरा नजदीकी रिश्ता रहा।"

    22:22 (IST)20 Jul 2019
    शीला दीक्षित के निधन पर उपराष्ट्रपति ने शोक व्यक्त किया

    उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। नायडू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित के आज निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। वह एक कुशल प्रशासक थीं।’’

    22:12 (IST)20 Jul 2019
    शीला दीक्षित का निधन दिल्ली के लिए भारी क्षति: केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

    21:13 (IST)20 Jul 2019
    दिल्ली में दो दिन का राजकीय शोक

    दिल्ली सरकार के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में राज्य में दो दिनों के राजकीय शोक का ऐलान किया है।

    21:11 (IST)20 Jul 2019
    रविवार को होगा अंतिम संस्कार

    दिल्ली की  दिवंगत पूर्व सीएम शीला दीक्षित का अंतिम संस्कार रविवार (21 जुलाई) को नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर दोपहर करीब 2.30 बजे किया जाएगा। इस बीच उनका पार्थिव शरीर उनके निवास स्थल पर रखा गया है, जहां सभी दलों के नेता पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और उनका अंतिम दर्शन कर रहे हैं। 

    18:04 (IST)20 Jul 2019
    असम बीजेपी के बड़े नेता हेमंत बिस्वा शर्मा ने शोक प्रकट किया

    कांग्रेस से बीजेपी में आए असम के बड़े नेता हेमंत बिस्वा शर्मा ने लिखा, 'मुझे अपने पूरे करियर में उनसे प्रेरणा मिली। कट्टर राजनीति के दौर में वे शांति लेकर आई थी। मैं इस दुखद क्षति से व्यथित हूं।'

    18:01 (IST)20 Jul 2019
    Mamta Banejree ने Sheila Dikshit के साथ 80 के दशक में बिताए दिन याद किए

    Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शीला दीक्षित के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा, 'जब मैं सांसद बनीं तब वो संसदीय कार्यमंत्री थीं। उन्होंने हमेशा मुझसे अच्छे संबंध रखे। हम उन्हें बहुत याद करेंगे।'

    17:42 (IST)20 Jul 2019
    Priyanka Gandhi Vadra: प्रियंका गांधी ने कहा- वे मुझे बहुत प्यार करती थीं

    Priyanka Gandhi Vadra: प्रियंका गांधी ने कहा, 'वे मुझे बहुत प्यार करती थीं। दिल्ली और देश के लिए उन्होंने जो कुछ भी किया, उसे लोग याद रखेंगे। पार्टी, राजनीति और देश विशेष तौर पर दिल्ली के प्रति उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।'

    17:34 (IST)20 Jul 2019
    Former PM Manmohan Singh: शीला जी के निधन से चकित हूं, देश ने एक समर्पित जन नेता को खो दिया

    पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा- शीला दीक्षित जी के निधन से मैं चकित हूं। उनके निधन से देश में एक कांग्रेस की एक समर्पित जन नेता को खो दिया। दिल्ली के लोग उनके योगदान को हमेशा याद करेंगे।

    16:59 (IST)20 Jul 2019
    अजय माकन बोले- शीला जी मेरे लिए मार्गदर्शक और मां के समान थीं

    शीला दीक्षित जी के निधन की खबर पर मुझे यकीन ही नहीं हो रहा। वो मेरे लिए मार्गदर्शक और मां के समान रहीं। दिल्ली उनके योगदान को कभी भूल नहीं पाएगी। मुझे युवा राजनेता के तौर पर भी उनका काफी मार्गदर्शन मिला था। उन्होंने मुझे राजनीति के मूल्य सिखाए और अनुभव  साझा किया। ओम शांति।

    16:56 (IST)20 Jul 2019
    राहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस परिवार की प्रिय बेटी के निधन से बेहद दुखी हूं, उनसे मेरा व्यक्तिगत जुड़ाव रहा

    शीला दीक्षित जी के निधन की खबर सुनकर मैं बेहद दुखी हूं। कांग्रेस पार्टी की प्रिय बेटी जिनके साथ मेरा व्यक्तिगत जुड़ाव रहा। उनके परिवार और दिल्लीवासियों के प्रति मेरी संवेदनाएं। उन्होंने तीन कार्यकाल तक मुख्यमंत्री रहकर दिल्ली की सेवा की।

    16:53 (IST)20 Jul 2019
    मनोज तिवारी बोले- शीला जी मेरे लिए मां समान थीं, दिल्ली आपको याद करेगी

    दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। दिल्ली आपको याद करेगी। आप मेरे लिए मां समान थीं।

    16:51 (IST)20 Jul 2019
    नितिन गडकरी बोले- ईश्वर आत्मा को शांति दें, मैं व्यथित हूं

    नितिन गडकरी का ट्वीट: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित जी के देहांत की खबर सुनकर व्यथित हूं। दिल्ली के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान शीला जी की दिवंगत आत्मा को शांति दे। ओम शांति।

    16:50 (IST)20 Jul 2019
    शीला दीक्षित का निधनः राष्ट्रपति ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शोक प्रकट किया है। उन्होंन ट्वीट करते हुए लिखा, 'दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और एक वरिष्ठ राजनेता शीला दीक्षित के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनका कार्यकाल राजधानी दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन का दौर था जिसके लिए उन्हें याद किया जाएगा। उनके परिवार व सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं।'