Writer Jatin Anand

Delhi Liquor Scam: सीबीआई ने आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करने के बाद पांच दिन की रिमांड पर लिया है। भाजपा इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी पर काफी हावी होती दिखाई दे रही है। जहां अरविंद केजरीवाल ने इसे एक साजिश बताया है वहीं भाजपा का कहना है कि आप एक भ्रष्ट पार्टी है। लेकिन शराब घोटाले के इस मामले को लेकर भाजपा शुरुआत में इतनी मुखर नहीं दिखाई दी थी।

भाजपा के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक जब 2021 में पहली बार दिल्ली आबकारी नीति की घोषणा की गई थी तब भाजपा को यकीन नहीं था कि यह आप या दिल्ली सरकार को घेरने के लिए इतना बड़ा मुद्दा होगा।

क्या कहते हैं पार्टी के सूत्र

मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। अब इस मामले को लेकर भाजपा फ्रंट पर खड़े होकर आप पर वार कर रही है। लेकिन भाजपा के अंदर के लोग कहते हैं की जब मार्च 2021 में नीति की घोषणा की गई थी तो पार्टी के भीतर आम सहमति की कमी थी कि यह वास्तव में एक राजनीतिक मुद्दे के रूप में कितना शक्तिशाली साबित हो सकता है।

Manish Sisodia की गिरफ्तारी से केजरीवाल सरकार की मुश्किलें बढ़ी, अब कौन पेश करेगा बजट | VIDEO

पार्टी के सूत्र कहते हैं कि पार्टी के भीतर इस मुद्दे को लेकर बड़ी चर्चा नहीं थी। हम सिर्फ शराब पीने वालों की उम्र और दूसरे मुद्दों पर बात करने का प्रयास कर रहे थे।

भाजपा को बहुत बाद में अंदाजा हुआ कि यह आप का को आड़े हाथ लेने के लिए एक बड़ा मुद्दा साबित हो सकता है। 26 मार्च, 2021 को भाजपा के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी और भाजपा दिल्ली इकाई के तत्कालीन अध्यक्ष आदेश गुप्ता को तत्कालीन उपराज्यपाल अनिल बैजल से समय मांगने के लिए कहा गया था। लेकिन राज्यपाल से यह मुलाक़ात सिर्फ इस मुद्दे को लेकर नहीं थी बल्कि साथ कई अन्य जिन्हें प्रथिमिकता दी गयी थी।