रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़-वीरेंद्र चारण गिरोह के दो सदस्यों को बृहस्पतिवार सुबह जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की कथित तौर पर सुपारी दी गई थी। पुलिस ने बताया कि रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़, वीरेंद्र चरण गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने वालों को कथित तौर पर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को जान से मारने का काम सौंपा गया था। आज गुरुवार को दिल्ली के जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आगे बताया कि गिरफ्तार हुए दोनों की पहचान राहुल और साहिल के रूप में हुई है। ये दोनों हरियाणा के पानीपत और भिवानी के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मुनव्वर फारुकी की हत्या के उद्देश्य के लिए गोल्डी बराड़ और वीरेंद्र चरण के साथ काम कर रहे विदेशी गैंगस्टर रोहित गोदारा से निर्देश ले रहे थे।

बिग बॉग शो के विजेता रहे हैं फारुकी

पुलिस ने बताया कि उन्होंने कथित तौर पर उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मुंबई और बेंगलुरु से जानकारी जुटाई थी। फारुकी ने 2024 में रियलिटी शो बिग बॉस जीता था और इंस्टाग्राम पर उनके 14.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

अबू आजमी ने मराठी बोलने से किया इनकार, तो मनसे नेता बोले- अपनी शैली में जवाब देंगे

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एनकाउंटर के दौरान गोली लगने से घायल राहुल दिसंबर 2024 में हरियाणा के यमुनानगर में हुए तिहरे हत्याकांड के सिलसिले में वांछित था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में प्रयुक्त हथियार और एक मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई है।