Patna Kankarbagh Encounter: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना इलाके के राम लखन पथ में अचानक फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी जैसी ही पुलिस को मिली तो फौरन मौके पर पहुंची और फिर अपराधी एक घर में घुस गए। यह इस घर से बाहर निकलने को बिल्कुल भी तैयार ही नहीं थे। हालांकि, पुलिस को चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

यह घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई जब हथियारबंद बदमाशों ने एक घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की और फिर पास के एक घर में छिप गए। पुलिस ने शुरू में दो संदिग्धों को पकड़ लिया, जबकि अधिकारियों द्वारा अभियान तेज करने के बाद बाकी दो ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बिहार के एसटीएफ और एटीएस की मदद से संदिग्धों को घेर लिया, जिसके बाद उन्होंने सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों से की अपील

पुलिस की तरफ से स्थानीय लोगों से घटनास्थल से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। मौके पर कुछ लोग मौजूद हैं। वह लगातार वीडियो बनाने में लगे हुए हैं। इतना ही नहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो छतं से पुलिस के इस एक्शन को देख रहे हैं। पुलिस ने इन लोगों से कहा कि आप यहां से हट जाइए, इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से दी जाएगी। इस एनकाउंटर के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसमें पुलिस अधिकारी लगातार मोर्चा संभाले हुए नजर आ रहे हैं।

जानिए किसके राज में हुए सबसे ज्यादा एनकाउंटर

तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया

पटना में हुई गोलीबारी की घटना पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘राज्य में अपराध दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। हम कई बार कह चुके हैं कि बिहार में एक भी दिन ऐसा नहीं है जब दो सौ से ज़्यादा राउंड गोलियां न चलती हों। ऐसा हर दिन होता है। पटना में हर जगह अपहरण हो रहा है। आप इसे कई जगहों पर देख सकते हैं। पुलिस हिरासत में लोगों को प्रताड़ित किया जाता है। वे हिरासत में मर जाते हैं और कोई जवाब नहीं देता। मुख्यमंत्री को इससे कोई लेना-देना नहीं है। अगर वे अपने अधिकारियों के कहे अनुसार चलें।’ बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री बस अपने अधिकारियों के आदेशों का पालन करते हैं और उनकी कोई भी जिम्मेदारी नहीं है।