Mukhtar Ansari: उत्तर प्रदेश में जब से योगी सरकार सत्ता में आई है, तब से माफिया मुख्तार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों मुख्तार अंसारी के कई ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की गई। इस छापेमारी के बाद ईडी ने अब पंजाब का रुख किया है।

जानकारी के मुताबिक, ईडी पंजाब में मुख्तार की संपत्तियों को खंगालने की तैयारी कर रही है। पंजाब में मुख्तार अंसारी अपने साले शहजाद के जरिए रियल स्टेट का कारोबार करता था। जिसके बाद पंजाब की रोपड़ जेल में बंद रहने के दौरान मुख्तार अंसारी ने अकूत संपत्ति बनाई थी। बताया यह भी जा रहा है कि पंजाब की रोपड़ जेल में 10 आईपीएस अफसर मुख्तार अंसारी की खातिरदारी करते थे।

सरकार बदलने के बाद जेल मंत्री हरजोत बैंस ने सीएम भगवंत मान को भेजी रिपोर्ट में यह बड़ा खुलासा किया था। जिसके बाद जेल में मुख्तार अंसारी को वीआईपी सुविधाएं आईपीएस अफसर दिलाते थे। जिसका खुलासा करते हुए जेल मंत्री ने कहा था कि सिर्फ नाम के लिए मुख्तार अंसारी जेल में बंद था। जेल में बने अफसर क्वार्टर में मुख्तार अंसारी अपने मन मुताबिक रहता था। इतना ही नहीं मुख्तार के साथ उसकी पत्नी भी जेल में रहने आया करती थी।

इस सनसनीखेज मामले का खुलासा होने के बाद जेल मंत्री की रिपोर्ट पर पंजाब के सीएम ने तीन अफसरों की जांच कमेटी बनाई थी। जिसके बाद जेल मंत्री हरजोत बैंस ने इस पूरे मामले को लेकर पंजाब विधानसभा में भी बयान दिया था।

बता दें, दो दिन पहले माफिया मुख्तार के करीबियों के लखनऊ समते यूपी के कई शहरों में छापेमारी की गई थी। जानकारी के अनुसार, ईडी की इस कार्रवाई में 100 से अधिक बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज, बैंक से जुड़े दस्तावेज और अन्य प्रपत्र बरामद किए। साथ ही उसके करीबियों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई थी।

ईडी की इस कार्रवाई में माफिया मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्तियों को अलग-अलग नाम से खरीदे जाने की भी बात सामने आई थी। जानकारी यह भी सामने आ रही है कि छापेमारी के ईडी के हाथ कई संदिग्ध दस्तावेज भी हाथ लगे हैं।