Delhi ASI Murder CCTV Footage: पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी में एक कथित मोबाइल फोन चोरी के आरोप में पकड़े गए एक व्यक्ति द्वारा सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) शंभू दयाल (57 वर्ष) की छुरा घोंपने की सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में एक शख्स दूसरे शख्स पर चाकुओं से ताबतोड़ हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। मौक पर कुछ लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं।
एक महिला और कुछ बच्चों ने पास आकर एएसआई शंभू दयाल (57 वर्ष) को छुड़ाने की कोशिश की लेकिन उस शख्स ने उन्हें चाकू दिखाया और वे पीछे हट गए। सीसीटीवी फुटेज की शुरुआत में शंभू दयाल को चोरी के आरोपी के साथ चलते देखा जा सकता है। हमले में घायल हुए सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) शंभू दयाल (57 वर्ष) की चार दिन तक चले इलाज के बाद मौत हो गयी।
क्या था मामला ?
पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी फेज वन की झोपड़ी निवासी एक महिला ने पिछले बुधवार को पुलिस में शिकायत की कि एक व्यक्ति ने उसके पति का मोबाइल फोन छीन लिया और उन्हें धमकी दी है। पुलिस के मुताबिक कि एएसआई शंभू दयाल (57 वर्ष) उस इलाके में पहुंचे जहां शिकायतकर्ता ने आरोपी की पहचान की थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अनीश को पकड़ लिया गया था तभी थाने जाते समय उसने अपनी कमीज के नीचे से चाकू निकाला और दयाल की गर्दन, छाती, पेट और पीठ पर वार कर दिया।
चार दिन अस्पताल में रहने के बाद ज़िंदगी की जंग हार गए शंभू दयाल
मायापुरी फेज वन इलाके में चोरी की घटने के आरोपी के एएसआई शंभू दयाल (57 वर्ष) को लगातार चाकू मारे जाने से वह बुरी तरह घायल हो गए थे। घायल अवस्था में एएसआई दयाल को अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने बताया कि चार दिनों तक अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष करते हुए दयाल ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। आरोपी अनीश एएसआई शंभु दयाल पर चाकू से हमला करके फरार होने की कोशिश में भागने लगा था। लेकिन पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया गया था।