दिल्ली में हाल की बारिश और यमुना नदी में आई बाढ़ के बाद राजधानी में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे मच्छर जनित रोगों के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली नगर निगम की ताजा रपट के अनुसार, इस साल 30 अगस्त तक डेंगू के मामलों की संख्या 499 तक पहुंच गई है जबकि पिछले साल यह संख्या 481 थी। इसी प्रकार मलेरिया के कुल 235 मामले सामने आए हैं जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 210 ही था। चिकनगुनिया के अब तक 37 लोग प्रभावित पाए गए हैं जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 29 था।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि असल मामले इससे कहीं अधिक हो सकते हैं, क्योंकि कई मरीज निजी अस्पतालों या घरेलू इलाज तक सीमित रहते हैं, जिससे वे सरकारी आंकड़ों में दर्ज नहीं होते। इस स्थिति को लेकर नगर निगम की तैयारियों पर विपक्ष ने सवाल खड़े किए हैं। नगर निगम में नेता विपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा शासित निगम मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि जब आम आदमी पार्टी निगम में सत्ता में थी, तब बारिश से पहले ही सक्रिय कदम उठाए जाते थे।
गौतमबुद्ध नगर में डेंगू के 23 नए मामले आए, कुल मरीजों की संख्या 153
वहीं, निगम की स्थाई समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यमुना किनारे और राहत शिविरों में कीटनाशकों का छिड़काव करने के निर्देश दिए। साथ ही अतिरिक्त डीबीसी (डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स) की तैनाती का भी आदेश दिया गया है। शर्मा ने मच्छरों के लार्वा पर समय से नियंत्रण के लिए विशेष टीम गठित करने और जोनल अधिकारियों की निगरानी में काम करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी इलाके में अनदेखी न हो।
इसे भी पढे़ं- योगी सरकार को ABVP ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, लाठीचार्ज और राजभर के बयान से यूपी का सियासी पारा हाई
डेंगू का डंक और भी खतरनाक होता जा रहा है। गुरुवार को गौतमबुद्ध नगर से 23 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ अब जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 153 पहुंच गई है। गुरुवार को आए मामलों में से केवल पांच मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा सभी मरीजों के घरों के आसपास एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया है। साथ ही, टीम की ओर से फोन करके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही है। मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति ने बताया कि मरीजों की संख्या का आंकड़ा जहां तेजी से बढ़ रहा है।