Delhi Mayor Elections: आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय अब दिल्ली शहर की नई मेयर (Delhi New Mayor) बन गई हैं। शैली ओबेरॉय को दिल्ली नगर निगम में हुए चुनाव में 150 वोट मिले जबकि उनके सामने चुनाव लड़ रहीं बीजेपी की रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले। शैली ओबेरॉय ने नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Chunav) जीतने के बाद कहा, “मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूं कि मैं इस सदन को संवैधानिक तरीके से चलाऊंगी। मुझे उम्मीद है कि आप सभी सदन की गरिमा बनाए रखेंगे और इसके सुचारू संचालन में सहयोग करेंगे।”

शैली ओबेरॉय की जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ट्वीट कर कहा कि गुंडे हार गए, जनता जीत गई। दिल्ली नगर निगम (MCD Mayor Elections) में आज दिल्ली की जनता की जीत हुई और गुंडागर्दी की हार। शैली ओबेरॉय के मेयर चुने जाने पर दिल्ली की जनता को बधाई।

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने शैली ओबेरॉय को जीत की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “गुंडे हार गए, जनता जीत गई। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई और दिल्ली की जनता का तहे दिल से एक बार फिर से आभार। AAP की पहली मेयर शैली ओबेरॉय को भी बहुत बहुत बधाई।”

आइए आपको बताते हैं दिल्ली की नई मेयर शैली ओबेरॉय की जीत से जुड़ी 10 बड़ी बातें।

  1. शैली ओबेरॉय डीयू की पूर्व प्रोफेसर है। वह पहली बार चुनाव जीतकर नगर निगम पहुंची हैं। पिछले साल हुए दिल्ली नगर निगम चुनाव में उन्होंने ईस्ट पटेल नगर वार्ड से जीत दर्ज की।
  2. शैली ओबेरॉय के पिता एक व्यापारी हैं जबकि उनका मां एक हाउस मेकर हैं। शैली के परिवार में एक बहन और एक भाई भी हैं।
  3. 39 साल की शैली ओबेरॉय ने IIM Kozhikode से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। शैली की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने IIM Kozhikode से एक साल का बिजनेस सर्टिफिकेशन प्रोग्राम किया है।
  4. शैली ओबेरॉय साल 2014 से आम आदमी पार्टी से जुड़ी हुई हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी ने 2020 में AAP महिला मोर्चा का वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया।
  5. शैली ओबेरॉय इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन की लाइफ टाइम मेंबर हैं। उन्होंने IGNOU से मैनेजमेंट स्टडीज में पीएचडी की है।