Delhi Gokulpuri Metro Station News: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अचानक गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा ढह गया। जिससे राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसा पिंक लाइन मेट्रो स्टेशन पर हुआ। इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं कुछ अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। मौके पर दमकल की चार गाड़ियां मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस फोर्स को भी तैनात किया गया है।

जब हादसा हुआ तब सड़क पर कई लोग मौजूद थे। राहगीर आ-जा रहे थे। अचान गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का साइड स्लैब गिरा। जिसकी चपेट में आने से कुछ लोग घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

सड़क पर गिरा स्लैब का हिस्सा

रिपोर्ट के अनुसार, मेट्रो स्टेशन की चारदीवारी का साइड स्लैब सड़क पर गिर गया। जिससे आस-पास मौजूद लोग घबरा गए। वहां अफरा-तफरी मच गई। फौरन किसी ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ी और पुलिस फोर्स पहुंच गई। फिलहाल अधिकारी मामले का जायजा ले रहे हैं।

डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय टिर्की तीन से चार लोग हुए घायल

घटना के बाद डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय टिर्की ने कहा कि हादसे में कम से कम 3 से 4 लोग घायल हो गए। एक शख्स मलबे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं हैं। जेसीबी और क्रेन की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और मेट्रो स्टाफ मौके पर मौजूद हैं। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

बाइक पर गिरा हिस्सा

सूत्रों के अनुसार, आज बड़ा हादसा होने से बच गया। हालांकि हादसे में एक की मौत हो गई है। वहीं तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, स्टेशन का हिस्सा अचानक बाइक पर जा गिरा। शख्स मलबे में दब गया। जिसे दमकल की मदद से बाहर निकाला गया है। उसे अधिक चोट लगी थीं। अभी घटना की जांच की जा रही है। दरअसल, गोकुलपुरी दिल्ली के पूर्वी भाग में स्थित है। यह एरिया गंगा विहार और यमुना विहार के पास है।

घायल शख्स की इलाज के दौरान मौत

घटना पर उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की ने अपडेट दिया है कि गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर साइड स्लैब गिरने की घटना में एक शख्स की मौत हो गई है।