दिल्ली के केशोपुर मंडी से दिल को दुखाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां केशोपुर मंडी के दिल्ली जल बोर्ड प्लांट के 40 फुट गहरे बोरवेल में एक शख्स गिर गिया। बोरवेल में गिरे शख्स की मौत हो गई है। उसके शव को गड्ढे से बाहर निकाल लिया गया है। शख्स की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस इस मामले में शाजिस के एंगल की भी जांच कर रही है।

दरअसल, शनिवार देर रात एक बच्चे के दिल्ली जल बोर्ड के 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरने की जानकारी मिली। इसे बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी थी। बाद में जानकारी मिली कि गड्डे में कोई शख्स गिरा है। शख्स को बचाने के लिए एनडीआरएफ और दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) संयुक्त रूप से अभियान चलाया। शख्स के गड्डे में गिरने के मामले में पुलिस साजिश के एंगल की भी जांच कर रही है।

बोरवेल के पास खोदा जाएगा दूसरा बोरवेल

अधिकारी ने आगे बताया, ‘‘सूचना मिलने पर पांच दमकल वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। बाद में हमें अपने अधिकारियों से सूचना मिली कि एक शख्स 40 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया है।’’ उन्होंने आगे बताया कि तत्काल बचाव अभियान चलाया गया है। एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर है। गर्ग ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम जल्द ही उस बोरवेल के बगल एक और बोरवेल खोदना शुरू करेगी जिसमें शख्स गिरा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एक टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा, ‘‘रात को विकासपुरी पुलिस थाने को सूचना मिली कि एक शख्स पश्चिमी दिल्ली के केशोपुर (दिल्ली) जल बोर्ड कार्यालय में बने एक बोरवेल में गिर गया है।

स्थानीय पुलिस के साथ-साथ दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। शख्स को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।’’ अधिकारी ने आगे कहा कि बोरवेल में गिरे शख्स की पहचान के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल, आगे की कार्रवाई की जा रही है।