दिल्ली नगर निगम के 13 वार्डों के उप चुनावों में 94 उम्मीदवार अपने भाग्य आजमा रहे हैं, इनमें सबसे ज्यादा उम्मीदवार कमरूद्दीन नगर वार्ड से 12 और सबसे कम मटियाला और मुनीरका से चार-चार उम्मीदवार खड़े हैं। इन वार्डो में उप चुनाव 15 मई को है। चुनावों में मुख्य रूप से मुकाबला भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच है। इनमें से वजीरपुर सीट से खड़ी एक निर्दलीय उम्मीदवार को स्वराज्य अभियान ने अपना समर्थन दिया है।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की चार सीटों पर कुल 36 उम्मीदवार, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की सात सीटों पर 43 उम्मीदवार और पूर्वी दिल्ली नगर निगम की दो सीटों पर 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। कमरूद्दीन वार्ड के उम्मीदवारों में भाजपा से अनिल सिन्हा, आप से अरुण कुमार सिंह और कांग्रेस से दिनेश चौधरी हैं। इनके अलावा अन्य सभी उम्मीदवार निर्दलीय हैं। शालीमार बाग से सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से आप से अवनिका मित्तल, कांग्रेस से भागमल शर्मा और भाजपा से भूपेंद्र मोहन भंडारी हैं। इनके अलावा अन्य उम्मीदवार निर्दलीय हैं। वजीरपुर वार्ड से भी सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस वार्ड में मुकाबला दिलचस्प है। यहां पर भाजपा ने अपने दिग्गज महेंद्र नागपाल क ो चुनाव में उतारा है। कांग्रेस ने महेश खारी को और आप ने सचिन सिंघल को चुनावों में उतारा हैं। इस सीट पर स्वराज्य अभियान एक निर्दलीय उम्मीदवार सुजाता गुप्ता को समर्थन दे रही है।

बल्लीमारान वार्ड से 10 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां पर आम आदमी पार्टी ने मोहम्मद सादिक को, भाजपा ने नितिन तिवारी को और कांग्रेस ने उबेद खान को उतारा है। विकास नगर वार्ड से 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां आप ने अशोक कुमार को, भाजपा ने सुनील जिंदल को और कांग्रेस ने राजेश यादव को उतारा है। नवादा से पांच उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां पर आप ने अजय गहलोत को, कांग्रेस ने सतपाल सेठी को और भाजपा ने किशन गहलोत को उम्मीदवार बनाया है।

मटियाला वार्ड से 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां पर भाजपा ने अशोक शर्मा को आप ने रमेश को और कांग्रेस ने सुधा सिन्हा को उतारा है। मुनीरका वार्ड से 4 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें सुदेश टोकस को कांग्रेस ने, योगिता राठी को भाजपा ने और आप ने सुनीता टोकस को उतारा है। नानकपुरा वार्ड से 7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से आप ने अनिल मलिक को, भाजपा ने नितीन शर्मा को और कांग्रेस ने ज्ञानदेव गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। भाटी वार्ड से 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पर भाजपा ने ईश्वर सिंह को, कांग्रेस ने जोगिंदर तंवर को और आप ने पवन कुमार को उतारा है। तेहखंड वार्ड से 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। खिचड़ीपुर वार्ड से 7 उम्मीदवार हैं।

चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पर आप ने अभिषेक बिधूड़ी को, भाजपा ने सुनील कुमार को और कांग्रेस ने ज्ञानेंद्र मावी को अपना उम्मीदवार बनाया है। खिचड़ीपुर वार्ड से 7 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से भाजपा ने विनोद कुमार बिन्नी को कांग्रेस ने आनंद कुमार को और आप ने योगेश कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है। झिलमिल वार्ड से 8 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां पर आप ने ज्ञान श्याम गौर को भाजपा ने जितेंद्र सिंह शंटी को और कांग्रेस ने पंकज को अपना उम्मीदवार बनाया है। अन्य उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ रहें हैं।