BJP MLA Nephew missing case: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) के राजनीतिक सचिव और होनाली के भाजपा विधायक एम पी रेणुकाचार्य ने कहा है कि उनका भतीजा चंद्रशेखर रविवार से लापता है। रेणुकाचार्य के अनुसार उनके भतीजे का झुकाव आध्यात्मिकता के प्रति था और वह एक आध्यात्मिक गुरु से मिलने के लिए शिवमोग्गा के पास गौरीगड्डे गया था जहां से वापस नहीं लौटा।
वीडियो जारी कर की वापस लौटने की गुहार
रेणुकाचार्य ने एक वीडियो जारी करते हुए अपने भाई के बेटे चंद्रशेखर से घर लौटने की गुहार लगाई है। रेणुकाचार्य के अनुसार उनका भतीजा अपनी दोस्त किरण के साथ विनय गुरुजी से मिलने गया था। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखरन जग्गी वासुदेव के आईएसएचए फाउंडेशन के प्रबल अनुयायी हैं।
पुलिस ने नहीं की अपहरण की पुष्टि
पुलिस सूत्रों के अनुसार चंद्रशेखर रविवार रात करीब 11.50 बजे शिवमोग्गा होते हुए एक कार में यात्रा कर रहा था और सोमवार सुबह 6.48 बजे से उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। होन्नाली में चंद्रशेखर के अपहरण की अफवाहें हैं। जबकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है आईउर जांच जारी है।
चंद्रशेखर होनाली में रहते हैं और चुनाव के दौरान रेणुकाचार्य के लिए काम करते थे। साथ ही होन्नाली विधानसभा क्षेत्र के गांवों में स्थानीय नेताओं के साथ उनके मजबूत संबंध हैं।