भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार महेंद्र सिंह धोनी जम्मू-कश्मीर में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में बुधवार (31 जुलाई) से पेट्रोलिंग करते नजर आएंगे। इस बारे में भारतीय सेना ने जानकारी दी। धोनी कश्मीर में उग्रवादियों के खिलाफ आतंकवाद रोधी अभियान चलाने वाले विक्टर फोर्स के साथ 15 दिन की ड्यूटी करेंगे और इन दिनों में वह गश्त, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी पर सैनिकों के साथ तैनात रहेंगे। इस दौरान धोनी सैनिकों के साथ ही रहेंगे।

ली पैराट्रूपर की ट्रैनिंगः सेना के एक अधिकारी ने कहा कि धोनी ने पैराट्रूपर और विमान से कूदने की ट्रेनिंग ली है। यह दोनों कश्मीर में उनकी ट्रेनिंग का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि धोनी जैसे स्पोर्ट्स खिलाड़ियों का सेना से जुड़ना जिनकी ब्रांड वैल्यू लाखों करोड़ों में होती है सुरक्षा बलों को उनकी प्रोफाइल बढ़ाने में मदद करता है खासकर युवाओं के बीच। हाल ही में धोनी ने विश्व कप के दौरान छक्के मारने और बल्लेबाजों को अपने ग्लव वर्क की मदद से आउट करने में अहम भूमिका निभाई।

Bihar News Today, 31 July 2019: बिहार से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

माने जाते हैं बेस्ट फिनिशरः मार्च में धोनी के कहने पर भारतीय क्रिकेटरों ने एक मैच के दौरान पाकिस्तान स्थित समूह द्वारा कश्मीर में एक आतंकवादी हमले में मारे गए अर्धसैनिक पुलिस के साथ सहानुभूति दिखाते हुए सेना के स्टाइल वाली टोपी पहनी थी। विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के साथ ओपनिंग मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने विकेटकीपिंग ग्लव्स पर बलिदान बैज का लोगो लगाया था। जिस पर काफी विवाद हुआ था। इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने उन्हें बैज हटाने के लिए कहा था। इस महीने 7 जुलाई को 38 साल के हुए धोनी ने साल 2007 में विश्व कप 2020 पर अपना कब्जा जमाया और दूसरी बार साल 2011 में 50 ओवर का विश्व कप जीता। महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट जगत में बेस्ट फिनिशर माना जाता है। धोनी के पास 350 एक दिवसीय मैचों का अनुभव है।

National Hindi News, 31 July 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए क्लिक करें