Coronavirus in India Latest News Updates:  कोरोना वायरस का संक्रामण भारत में तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को 22 नए मामले सामने आने के बाद भारत में इससे संक्रमित लोगों की संख्या शुक्रवार को 223 हो गई। सरकार ने ऐहतियात के तौर पर जनता कर्फ्यू वाले दिन यानी 22 मार्च को रेल यातायात बंद करने का फैसला लिया है। मध्य प्रदेश में भी कोरोना से 4 लोग संक्रमित पाए गए हैं। एक परिवार के लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला सामने आया है। परिवार में तीन लोग दुबई के से लौटे थे जबकि एक सदस्य जर्मनी से लौटा था।

वहीं, कोरोना वायरस संक्रमित कनिका कपूर संग पार्टी में शामिल हुए बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह राष्ट्रपति भवन भी गए थे जिसके चलते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी जांच कराएंगे। अब इस संक्रमण के ‘जाल’ में राजनेताओं के परिवार के लोग भी फंसना शुरू हो गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे  के पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह के भी संक्रमित होने के संकेत मिले हैं। इसके अलावा बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना पॉज़िटिव पाई गई हैं। उन्हें लखनऊ में आइसोलेशन में रखा गया है। कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा  ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने दुष्यंत सिंह के साथ लंच किया था। बीजेपी नेता वरुण गांधी ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। इससे पहले TMC सांसद डेरेक ओब्रायन, वसुंधरा राजे. जितिन प्रसाद और दुष्यंत सिंह ने भी खुद को आइसोलेट किया है।

Coronavirus in India LIVE Updates:  यहां पढ़ें कोरोना वायरस से जुड़ी सभी लाइव अपडेट 

इसके चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि कोविड -19 खतरे के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सभी मॉल बंद रहेंगे लेकिन किराना और दवाइयों की दुकानों को इससे छूट दी जाएगी।  ‘‘जनता कर्फ्यू’’ के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं रविवार को बंद रहेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

कोरोना वायरस से जुड़ी सभी अपडेट के लिए यहाँ क्लिक करें 

Live Blog

23:27 (IST)20 Mar 2020
भाजपा, कांग्रेस के इन नेताओं ने खुद को किया आइसोलेट

कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा  ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने दुष्यंत सिंह के साथ लंच किया था। बीजेपी नेता वरुण गांधी ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। इससे पहले TMC सांसद डेरेक ओब्रायन, वसुंधरा राजे. जितिन प्रसाद और दुष्यंत सिंह ने भी खुद को आइसोलेट किया है।

23:25 (IST)20 Mar 2020
कोरोना: सेना के अधिकारियों और जेसीओ को घर से काम करने के लिये नया परामर्श

सेना ने कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच शुक्रवार को नया परामर्श जारी करते हुए कहा कि यहां मुख्यालय में तैनात 35 प्रतिशत अधिकारी और 50 प्रतिशत जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) 23 मार्च से एक सप्ताह तक घर से काम करेंगे। अधिकारियों और जेसीओ का दूसरा समूह 30 मार्च से घर से काम शुरू करेगा।

23:15 (IST)20 Mar 2020
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए

हिमाचल प्रदेश में पहली बार कोरोना वायरस के मामले सामने आये हैं। शुक्रवार को कांगड़ा जिले में कोरोना वायरस के पहले दो मामलों की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने कहा कि शाहपुर के विभिन्न इलाकों 32 वर्षीय एक व्यक्ति और 64 वर्षीय एक महिला को कोरोना वायरस से पीड़ित पाया गया है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति कुछ दिन पहले दुबई से आया था और महिला सिंगापुर से आई थी। उन्होंने कहा कि दोनों को टांडा के डॉ राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज के पृथक वार्ड में रखा गया है।

21:59 (IST)20 Mar 2020
हेमा मलिनी और मैरीकॉम से भी मिले थे दुष्यंत

दो दिन पहले, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ दुष्यंत सिंह ने राष्ट्रपति भवन में नाश्ते के लिए उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई अन्य सांसदों के साथ मुलाकात की। लंच के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर, मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कांग्रेस की कुमारी शैलजा और पहलवान और सांसद मैरी कॉम शामिल थे।

21:49 (IST)20 Mar 2020
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों में 32 विदेशी

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों में 32 विदेशी हैं, जिनमें 17 इतालवी, तीन फिलीपीन के, दो ब्रिटेन और एक-एक कनाडा, इंडोनेशिया और सिंगापुर के रहने वाले हैं। कुल संक्रमितों की संख्या में दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में होने वाली चार मृतक भी शामिल हैं।

21:41 (IST)20 Mar 2020
मध्य प्रदेश में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित

मध्य प्रदेश में भी कोरोना से 4 लोग संक्रमित पाए गए हैं। एक परिवार के लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण का मामला सामने आया है। परिवार में तीन लोग दुबई के से लौटे थे जबकि एक सदस्य जर्मनी से लौटा था।

21:08 (IST)20 Mar 2020
पंकज सिंह समेत कई नेताओं ने खुद को आइसोलेट किया

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक यूपी के विधायक पंकज सिंह, धीरेंद्र सिंह और तेजपाल नागर ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की #COVID19 रिपोर्ट आने तक खुद को सेल्फ क्वारंटाइन में रखा है।

21:01 (IST)20 Mar 2020
राष्ट्रपति कोविंद भी कराएंगे कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच

बीजेपी सांसद राष्ट्रपति भवन भी गए थे इसके चलते देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अपना चेकअप कराएंगे। बता दें कनिका कपूर जिस पार्टी में शामिल हुई थी। वहां कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद थीं। बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह ने खुद को आइसोलेट कर लिया है लेकिन वह इस पार्टी में शामिल होने के बाद संसद की कार्यवाही में भी शामिल हुए थे और राष्ट्रपति भवन भी गए थे।

20:37 (IST)20 Mar 2020
ट्रेंने में खान-पान सेवाएं अगली नोटिस तक बंद

आईआरसीटीसी ने कोविड-19 के मद्देनजर मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा के दौरान खान-पान सेवाएं अगली नोटिस तक बंद रखने का आदेश दिया।

20:29 (IST)20 Mar 2020
कोरोना वायरस के चलते जनता कर्फ्यू के दौरान बंद रहेंगी ट्रेनें
20:20 (IST)20 Mar 2020
CM योगी ने की धर्मगुरुओं से मदद की अपील

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सभी धर्माचार्यों एवं धर्मगुरुओं से कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए समाज में जागरुकता फैलाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने यहां एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरी सावधानी बरतना आवश्यक है और इसमें जनसहयोग की बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने सभी धर्माचार्यों एवं धर्मगुरुओं से कोरोना वायरस के नियंत्रण के लिए समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की और इस दिशा में विभिन्न धर्म गुरुओं की पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मांगलिक गतिविधियों और कार्यक्रमों को 02 अप्रैल तक स्थगित कर दिया जाए और वैवाहिक कार्यक्रमों में आमंत्रितों की संख्या को 10 तक सीमित रखने का प्रयास हो। योगी ने कहा कि लखनऊ, नोएडा एवं कानपुर शहर को सेनेटाइज किया जाए। 

19:45 (IST)20 Mar 2020
कोरोना वायस के चलते छात्रों को मिड-डे-मील मुहैया करान की सलाह

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राज्यों को कोरोना वायरस से चलते स्कूल बंद रहने तक पात्र छात्रों को मध्याह्न भोजन या खाद्य सुरक्षा भत्ता मुहैया कराने की सलाह दी।

19:26 (IST)20 Mar 2020
केरल में 12 और लोग कोरोना पॉजिटिव
19:04 (IST)20 Mar 2020
जितिन प्रसाद ने भी खुद को आइसोलेट किया
18:52 (IST)20 Mar 2020
राम कोट परिक्रमा स्थगित

कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर संतों के समूह ने शुक्रवार को आगामी राम कोट परिक्रमा को स्थगित करने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि राम कोट परिक्रमा धार्मिक उत्सव है जो हर साल राम नवमी के पहले दिन आयोजित किया जाता है और इस साल यह 24 मार्च को होना था। भगवान राम का जन्मोत्सव मनाने के लिए रामनवमी के पहले दिन इस उत्सव के तहत संतों का एक समूह और कुछ नेता रामजन्म भूमि परिसर की परिक्रमा करते हैं। अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने उत्सव के रद्द होने की सूचना दी।

18:47 (IST)20 Mar 2020
दीपेंद्र हुड्डा भी सेल्प आइसोलेशन में गए

कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा  ने भी खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने दुष्यंत सिंह के साथ लंच किया था। इससे पहले TMC सांसद डेरेक ओब्रायन, वसुंधरा राजे और दुष्यंत सिंह ने भी खुद को आइसोलेट किया है।

18:41 (IST)20 Mar 2020
इंडोनेशिया में दो सप्ताह के लिए आपातकाल
18:41 (IST)20 Mar 2020
अनुप्रिया पटेल भी सेल्फ आइसोलेशन में गईं

अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल ने भी खुद को आइसोलेट करने का ऐलान किया है। कनिका कपूर की पार्टी में वह भी शामिल हुईं थी।

18:20 (IST)20 Mar 2020
संक्रमित लोगों की संख्या 223

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 223 हो गई है। बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह ने भी खुद को क्वेरेंटाइन कर लिया है। वह कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए थे। कनिका कपूर हाल ही में लंदन से लौंटी हैं और वह कोरोना वायरस पॉजिटिव पाईं गई हैं।

17:16 (IST)20 Mar 2020
अमेरिका में भी संख्या 200 का आंकड़ा

अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस जानलेवा बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या 200 का आंकड़ा पार गई और कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 14,000 को पार कर गया। स्वास्थ्य देखभाल अधिकारियों और नेताओं ने तेजी से फैल रहे इस संक्रामक रोग को काबू में करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

16:52 (IST)20 Mar 2020
दुष्यंत सिंह ने खुद को घर में ही क्वारंटाइन

संक्रमित होने के बाद दुष्यंत सिंह ने खुद को घर में ही क्वारंटाइन कर लिया है। वसुंधरा राजे ने इस मामले में ट्वीट करते हुए लिखा कि लखनऊ में रहते हुए मैंने अपने बेटे दुष्यंत और उसके ससुराल वालों के साथ रात्रि भोज में भाग लिया था। कनिका जो दुर्भाग्यवश पॉजिटिव आई हैं, वह भी एक अतिथि थी। सावधानी के लिए मेरे बेटे और मैंने तुरंत खुद को क्वारंटाइन किया है। हम सभी आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं।

16:33 (IST)20 Mar 2020
वसुंधरा राजे  के पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह भी संक्रमित

इस संक्रमण के 'जाल' में राजनेताओं के परिवार के लोग भी फंसना शुरू हो गए हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे  के पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह के भी संक्रमित होने के संकेत मिले हैं। इसके अलावा बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर कनिका कपूर भी कोरोना पॉज़िटिव पाई गई हैं। उन्हें लखनऊ में आइसोलेशन में रखा गया है।

15:58 (IST)20 Mar 2020
कनिका कपूर भी कोरोना से संक्रमित

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर को भी COVID19 पॉज़िटिव पाया गया है। वह रविवार को यूके से रविवार को वापस आई थीं। उन्होंने अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छुपाई हुई थी।

15:31 (IST)20 Mar 2020
रविवार को मेट्रो बंद रहेगी

रविवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन के 'जनता कर्फ़्यू' की घोषणा की है। इस दौरान लोगों को सुबह 7 से रात 9 बजे तक घर से निकालने के लिए मना किया गया है। इसको ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने रविवार को मेट्रो बंद करने का फैसला किया है।

15:15 (IST)20 Mar 2020
इटली में सबसे ज्यादा मौत

इटली में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आकर अब तक कुल 3,405 लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड-19 की वजह से होने वाली मौतों का यह आंकड़ा किसी भी अन्य देश से ज़्यादा है। 

14:36 (IST)20 Mar 2020
युवती से उसकी माँ और नौकर भी हुए संक्रमित

चंडीगढ़ से कोरोना के तीन और मामले सामने आए हैं। लंदन से लौटी एक युवती कोरोना पॉज़िटिव पाई गई। युवती से उसकी माँ और नौकर भी हुए संक्रमित। चंडीगढ़ में संक्रमित लोगों की संकया चार पहुंची।

14:24 (IST)20 Mar 2020
केजरीवाल ने सभी मॉल बंद किए

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस के चलते मौजूदा हालात को देखते हुए, सभी मॉल को बंद करने का आदेश दिया है। माल में किराना, फार्मेसी और उनमें सब्जी की दुकानें खुली रहेंगी।

14:07 (IST)20 Mar 2020
कोरोना के चलते दिल्ली के सभी शॉपिंग मॉल बंद

कोरोना के चलते दिल्ली के सभी शॉपिंग मॉल बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। 

12:55 (IST)20 Mar 2020
फिनलैंड और न्यूयॉर्क की यात्रा की थी संक्रमित लोगों ने

गुजरात सरकार की स्वास्थ्य और परिवार कल्याण प्रमुख सचिव जयंती रवि ने कहा कि अहमदाबाद के दो और वडोदरा का एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। वडोदरा के व्यक्ति ने स्पेन अहमदाबाद को दोनों लोगों ने फिनलैंड और न्यूयॉर्क की यात्रा की थी। राजकोट का व्यक्ति, जो कल संक्रमित पाया गया था, मुंबई हवाई अड्डे पर उतरा था और ट्रेन से मुंबई से जामनगर आया था। पांचों मरीज पहले वेंटिलेटर पर थे, लेकिन अब वे सभी स्थिर हैं।

12:20 (IST)20 Mar 2020
आंध्र प्रदेश में मामलों की संख्या तीन हो गई

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस से शुक्रवार को एक अन्य व्यक्ति संक्रमित पाया गया और इसके साथ ही राज्य में कोविड 19 संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को विशाखापट्टम में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया।

11:54 (IST)20 Mar 2020
गुजरात से नए मामले सामने आए

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने शुक्रवार को बताया कि देश में कोरोना संक्रामण की संख्या बढ़कर 206 हो गई हैं। इसमें कुछ मामले संधिग्ध हैं। गुजरात के अहमदाबाद में दो और बदोड़ा से एक नया मामला सामने आया है।

11:33 (IST)20 Mar 2020
दिल्ली सरकार का परामर्श, घर से काम करें निजी क्षेत्र के कर्मचारी

पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार ने निजी सेक्टर के नियोक्ताओं को परामर्श जारी कर उनसे कर्मचारियों को 31 मार्च तक घर से काम करने की अनुमति देने को कहा है।

10:50 (IST)20 Mar 2020
कोलकाता में कोरोना का मामला आया सामने

हाल ही में ब्रिटेन की यात्रा करने वाला कोलकाता का एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके साथ पश्चिम बंगाल में इस विषाणु के दूसरे मामले की पुष्टि हुई है। राज्य सरकार के अधिकारियों ने बताया कि यह व्यक्ति 13 मार्च को ब्रिटेन से लौटा और उसे कोविड-19 के लक्षणों के साथ 19 मार्च को शहर के बेलियाघाट आईडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी के अनुसार, मरीज के नमूने लिए गए और राष्ट्रीय हैजा एवं आंत रोग संस्थान से प्राप्त रिपोर्ट में उसके कोरोना वायरस के संपर्क में आने की पुष्टि हुई। इस व्यक्ति की आयु 20 वर्ष के आसपास है और वह बालीगंज इलाके का रहने वाला है।

10:46 (IST)20 Mar 2020
इटली में सबसे ज्यादा 3,405 लोगों की मौत, दूसरे नंबर पर चीन, दुनियाभर में 10 हजार से ज्यादा मौतें, देखें- कहां कितने मामले

नोवल कोरोना वायरस (COVID19) दुनियाभर में लगातार अपने पैर पसार रहा है। विश्व में इसके संक्रमण से मरने वाला आंकड़ा अब दस हजार पार कर चुका है। एबीपी न्यूज के एंकर दिबांग ने शुक्रवार (20 मार्च, 2020) सुबह एक ट्वीट के जरिए बताया कि विश्व में अभी तक कोरोना वायरस से 10,049 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के कुल 225,660 मामले सामने आ चुके हैं। 88,437 लोग अभी तक इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। चौंकाने वाली बात है कि महामारी से सबसे ज्यादा 3,405 इटली में हुई हैं जबकि चीन में यह 3,248 है। सबसे ज्यादा गंभीर मामले 33,190 भी इटली में ही सामने आए हैं। खबर के मुताबिक इटली, स्पेन, जर्मनी और अमेरिकी और ईरान में दस हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। ये वायरस दुनिया के 177 से ज्यादा देशों में पहुंच चुका है।

10:20 (IST)20 Mar 2020
मोहाली में एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई, पंजाब में संक्रमण के मामले हुए तीन

हाल में ब्रिटेन से लौटी मोहाली की 69 वर्षीय महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है और इसके साथ ही पंजाब में इस विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। मोहाली के उपायुक्त गिरीश दयालन ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘‘मोहाली में फेज 3 ए की निवासी महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह ब्रिटेन से लौटी थी।’ अधिकारी ने बताया कि उसके नमूनों की जांच स्रातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में की गई और अब उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।उन्होंने कहा, ‘‘जांच के लिए महिला के परिवार के दो और सदस्यों के नमूने लिए जाएंगे।’’ पंजाब में कोविड 19 से संक्रमित अन्य दो मरीजों में से एक की मौत हो चुकी है।

10:09 (IST)20 Mar 2020
कोरोना वायरस : फिरोजपुर रेल मंडल ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में ट्रेनें रद्द की शिमला

फिरोजपुर रेलवे मंडल ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते हिमाचल प्रदेश में सभी पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद कांगड़ा घाटी में 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कांगड़ा घाटी (पठानकोट-जोंिगदरनगर) में सभी ट्रेन सेवाओं को अगले आदेश तक आधी रात से रद्द कर दिया गया है। इससे पहले बृहस्पतिवार शाम को जिला उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए अगले आदेश तक आधी रात के बाद पंजाब से कांगड़ा जिले तक की सभी ट्रेनों की आवाजाही निलंबित रहेगी। उन्होंने बताया कि पंजाब में कोविड-19 से कुछ लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद एहतियातन तौर पर कांगड़ा जिले में ट्रेनों को रद्द किया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार दोपहर को कहा था कि राज्य में एहतियातन तौर पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय सभी पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

09:51 (IST)20 Mar 2020
कोरोना वायरस से भारत में चार लोगों की मौत

देश में घातक कोरोना वायरस के मामले में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार (20 मार्च, 2020) सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय ने नया आंकड़े जारी करते हुए बताया कि भारत में अब तक कोरोना वायरस के 195 मामले सामने आए हैं। इसमें 32 विदेशी नागरिक हैं। दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र के एक-एक मृतक भी इन आंकड़ों में शामिल हैं। इसके अलावा इलाज के बाद 20 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। राज्यवर बात करें तो ये वायरस देश के 20 राज्यों में फैल चुका है। इसमें ओडिशा, पुडुचेरी और चंडीगढ़ के एक-एक मामले भी शामिल हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 47 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इसमें तीन विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

09:44 (IST)20 Mar 2020
अमेरिका में 200 लोगों की मौत

विकसित देश अमेरिका में घातक कोरोना वायरस के कुल 13000 मामले दर्ज किए गए हैं। एएनआई के मुताबिक देश में इस वायरस से अभी तक 200 लोगों की मौत हो चुकी है।

09:41 (IST)20 Mar 2020
महाराष्ट्र: पुणे में कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते फलों और सब्जियों की थोक मार्केट बंद

09:37 (IST)20 Mar 2020
कोरोना वायरस से फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 108 लोगों की मौत

कोरोना वायरस महामारी के कारण फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 108 और लोगों की मौत हो गई जिससे देश में इस विषाणु से मरने वालों की संख्या 372 हो गई है। यह जानकारी को फ्रांस के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने दी। इसी तरह ईरान में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। देश के बाहर किसी भारतीय नागरिक के कोरोना से मौत का यह पहला मामला है। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने 22 मार्च से विदेशी फ्लाइट्स की उड़ानों की भारत में लैंडिंग पर रोक लगा दी है। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने एहतियात के तौर पर दिल्ली में 31 मार्च तक सभी रेस्टॉरेंट बंद करने के निर्देश दिए हैं।।