Coronavirus Cases in Haryana District-Wise HIGHLIGHTS: हरियाणा में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 22 नए केस सामने आए। अब सूबे में कुल मामले बढ़कर 647 हो गए हैं। सबसे ज्यादा 3-3 मरीज फरीदाबाद और जींद से आए हैं। वहीं, 10 मरीज रिकवर भी हुए हैं। महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में भी जीआरपी के दो जवान कोरोना पॉजिचिव पाए गए हैं। कोरोना के कारण हरियाणा में मरने वालों की संख्या 8 हो गई है।
महेंद्रगढ़ में पॉजिटिव पाए गए जवान दिल्ली से एक सप्ताह की छुट्टी के बाद वहां पहुंचे थे। इनमें एक राजस्थान का रहने वाला है। दोनों जवानों को क्वारंटीन में रखा गया है। हरियाणा में अब कुल 355 एक्टिव मरीज हैं। वहीं रिकवरी रेट गिरकर 41.60 प्रतिशत पर आ गया है।
हरियाणा में मरीजों का रिकवरी रेट (मरीजों के ठीक होने की दर) पिछले हफ्ते तक करीब 70 फीसदी थी, जो कि अब 41% तक गिर गई है। फिलहाल राज्य में कुल 355 एक्टिव केस हैं।
देशभर में कोरोना वायरस से जुड़ी खबर लाइव पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में अब तक कुल 117 मरीजों की पहचान हो सकी है। इसके अलावा फरीदाबाद में 87, सोनीपत में 84, झज्जर में 73, नूंह में 59, अम्बाला में 41 और पलवल में 36 कोरोना मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनके अलावा पानीपत में 35, पंचकूला में 18, जींद में 17, करनाल में 14, यमुनानगर में 8, सिरसा में 6, फतेहाबाद में 6, हिसार, रोहतक में 4-4, भिवानी में 3. महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र और कैथल में 2-2, चरखी दादरी में एक पॉजिटिव मिला। गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भी इटली के 14 नागरिकों का इलाज चल रहा है।
बिहार में कोरोना वायरस से जुड़ी हर अपडेट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Highlights
दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली से सोनीपत के बीच डॉक्टरों, नर्सों, अदालतों के र्किमयों तथा ट्रकों की आवाजाही पर रोक लगाने का हरियाणा के अधिकारियों का आदेश प्रथम दृष्ट्या आने-जाने की स्वतंत्रता का हनन प्रतीत होता है क्योंकि न तो पूरी दिल्ली और न ही सोनीपत कोरोना वायरस का निषिद्ध क्षेत्र हैं। जस्टिस मनमोहन और न्यायमूर्ति संजीव नरुला की पीठ ने इस मामले की वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई के दौरान कहा कि सोनीपत के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा आवाजाही पर रोक लगाने का आदेश, प्रथम दृष्टया लॉकडाउन को लेकर केन्द्रीय गृह सचिव द्वारा जारी आदेशों और पत्रों के विपरीत है। अदालत ने केन्द्र और हरियाणा सरकार को इस संबंध में दायर एक याचिका पर नोटिस भेजा है। याचिका में सोनीपत जिला प्रशासन के आदेश को चुनौती दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि पानीपत में कोरोना वायरस से 25 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत बुधवार को हो गई थी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 के नए मामलों में से गुरुग्राम में नौ, फरीदाबाद में चार, सोनीपत में दो, झाज्जर में एक, पानीपत में एक, जींद में तीन और फतेहाबाद में दो मामले सामने आए हैं। गुरुग्राम में कुल मामलों की संख्या 126, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 75 है। हरियाणा में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या अब 360 है और 279 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।
कोविड-19 के कहर के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने कैदियों को दी गई पैरोल और अंतरिम जमानत को और छह सप्ताह के लिए बढ़ाने का निर्णय किया है। सरकार ने पिछले महीने करीब 3,817 कैदियों को अंतरिम या नियमित जमानत, पैरोल या एक्सटेंडेड पैरोल पर रिहा किया था। कारागार मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने कहा, ‘उच्चतम न्यायालय के उस आदेश के बाद कैदियों को रिहा करने का निर्णय लिया गया था, जिसमें उसने कहा था कि क्षमता से अधिक भरे होने के कारण जेलों में कोरोना वायरस के फैलने का खतरा अधिक है।’
हरियाणा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में 633 पहुंच गई है। शुक्रवार को 8 नए मामले आए। इनमें एक गर्भवती महिला भी है। एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की रिसेप्शनिस्ट भी शामिल है। दोनों ही फरीदाबाद की रहने वाली हैं। दोनों को ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक गर्भवती महिला ने कोरोना से जंग जीत ली है। जिस अल्ट्रासाउंड सेंटर की रिसेप्शनिस्ट संक्रमित हुई है उसी सेंटर में काम करने वाले 55 साल के सिक्योरिटी गार्ड की 4 मई को कोरोना से मौत हो चुकी है।
लॉकडाउन के दौरान करनाल में सिर्फ 5 लोगों की मौजूदगी में एक शादी हुई। पानीपत के अरुण का विवाह करनाम की नैंसी के साथ होना था। परिजन को उम्मीद थी कि 3 मई के बाद लॉकडाउन खुल जाएगा और धूमधाम से शादी होगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। लॉकडाउन के कारण प्रशासन ने सिर्फ 5 सदस्यों को विवाह में शामिल होने की मंजूरी दी। पूरे समय दूल्हा-दुल्हन भी मास्क पहने रहे। परिजनों ने कहा, कभी सोचा भी नहीं था कि लॉकडाउन में शादी होगी। ये लम्हा भी याद रहेगा।
हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। यहां अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 146 हो गई है। इतनी बड़ी संख्या में पॉजिटिव केस सामने आने से प्रशासन से स्वास्थ्य विभाग तक की नींद उड़ी है। तमाम कोशिशों के बावजूद प्रशासन संक्रमण नहीं रोक पा रहा है। सेक्टर-30 में 12 साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बच्ची के परिवार के अन्य सदस्य पहले ही कोरोना पॉजिटिव आए हैं। परिवार के लोगों से ही बच्ची कोरोना संक्रमित हुई है।
हरियाणा के हिसार में एक कार बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे दो लोगों की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हिसार के हैबतपुर गांव के रहने वाले 21 वर्षीय सन्नी और जींद के बराह गांव के रहने वाले 25 वर्षीय भीम सिंह उर्फ भोलू के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि नारनौंद उप संभाग में हिसार-जींद सड़क से 45 किलोमीटर दूर खेड़ी चोप्टा गांव के निकट कार बिजली के खंभे से टकरा गई। दोनों पीड़ित सिरसा की तरफ से गुरुवार को आ रहे थे। दोनों ही दोस्तों की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गई।
पानीपत में 40 साल का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। कुछ दिन पहले उसके चचेरे भाई को बिजली का करंट लग गया था। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह अस्पताल में भाई की देखभाल में जुटा था। एक मई को वह घर लौटा। उसने स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी। विभाग ने उसे क्वारंटीम कर दिया। तीन मई को उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया। अब उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसकी मां, पत्नी, बेटे और दो बेटियों के सैंपल लिए हैं। उन सभी को क्वारंटीन किया गया है।
हरियाणा में कोरोनावायरस के कारण 8वीं मौत हो गई है। सूबे में संक्रमितों की संख्या 633 हो गई है। प्रदेश में अब तक अंबाला, फरीदाबाद, पानीपत में 2-2 लोगों की मौत हुई है। वहीं, रोहतक और करनाल में कोरोनावायरस के कारण एक-एक मौत हुई है। हरियाणा में अब तक 270 लोग रिकवर हो चुके हैं। इस तरह अब एक्टिव केसों की संख्या 355 रह गई है।
कोरोनावायरस ने हरियाणा के 21वें जिले में दस्तक दे दी है। महेंद्रगढ़ के नारनौल में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के दो जवानों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों जवान दिल्ली से आए थे। इनमें से एक राजस्थान का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को क्वारंटाइन कर दिया है। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 600 पार कर गई है।
लॉकडाउन में छोटे दुकानदार और व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है। फरीदाबाद व्यापारमंडल ने डीसी और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख ऑड-इवन ईवन की तर्ज पर खोलने की मांग की। व्यापार मंडल के प्रधान ने बताया कि छोटे दुकानदारों को परेशानी हो रही है। शहर के व्यापारियों को खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। कई इलाकों में सभी प्रकार की दुकानें खुलने लगी हैं। व्यापारियों की मांग है कि तमाम नियम और कानूनों की पालना की हिदायत के साथ व्यापारियों को दुकानें खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। उनकी रोजी रोटी पर तो असर पड़ ही रहा है, साथ ही उनकी दुकानों पर काम करने वाले कामगार भी परेशान हैं। कोई दुकानदार कब तक दुकान बंद करके अपने कर्मचारियों को वेतन दे सकता है।
हरियाणा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में 633 पहुंच गई है। शुक्रवार को 8 नए मामले आए। इनमें एक गर्भवती महिला भी है। एक अल्ट्रासाउंड सेंटर की रिसेप्शनिस्ट भी शामिल है। दोनों ही फरीदाबाद की रहने वाली हैं। इसी अल्ट्रासाउंड सेंटर काम करने वाले 55 साल के सिक्योरिटी गार्ड की 4 मई को कोरोना से मौत हो चुकी है।
हरियाणा के नूंह से अच्छी खबर आई है। यहां पिछले 4 दिनों से कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। नूंह में अब तक 59 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। इसमें 55 ठीक हो चुके हैं। अब सिर्फ 4 एक्टिव केस ही बचे हैं। पिछले 4 दिनों में जितने में भी टेस्ट हुए हैं, किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।
हरियाणा सरकार ने अपने यहां फंसे बिहार के प्रवासी मजदूरों को भेजने का फैसला किया है। राज्य सरकार की पहल के बाद रेलवे ने रोहतक से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन भेजने का फैसला किया है। हरियाणा के विभिन्न जिलों से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के तहत मजदूरों को रोहतक लाया जाएगा। रोहतक में उनकी जांच होगी। उसके बाद उन्हें ट्रेन से रवाना किया जाएगा।
हरियाणा सरकार ने अपने यहां फंसे बिहार के प्रवासी मजदूरों को भेजने का फैसला किया है। राज्य सरकार की पहल के बाद रेलवे ने रोहतक से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन भेजने का फैसला किया है। हरियाणा के विभिन्न जिलों से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के तहत मजदूरों को रोहतक लाया जाएगा। रोहतक में उनकी जांच होगी। उसके बाद उन्हें ट्रेन से रवाना किया जाएगा।
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ने का मामला सामने आया है। नागरिक अस्पताल में नियमों का उल्लंघन हुआ है। दरअसल, सब्जी मंडी के आढ़ती अस्पताल में अपनी कोरोना की जांच कराने पहुंचे थे। खबरें हैं कि इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। वे बहुत ज्यादा संख्या में एक साथ अस्पताल पहुंच गए थे।
लॉकडाउन के कारण देश को आर्थिक रूप से बड़ा नुकसान हुआ है। हालांकि, इसके कुछ फायदे भी हुए हैं। जैसे सड़क हादसे घट गए हैं और चोरी की घटनाओं में 80 फीसदी से ज्यादा कमी आई है। हरियाणा में एक से 30 अप्रैल तक 202 सड़क हादसे हुए। इनमें 100 लोगों की मौत हो गई। 2019 के मुकाबले 329 लोगों की कम मौत हुई हैं। प्रदेश में चोरियों की घटानओं में भी बहुत कमी आई है।
साइकिल चला रहे राजेश की आंखों में आंसू थे। साइकिल पर दो बच्चे और उनकी पत्नी भी बैठी थीं। उन्होंने सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने गांव पहुंचने के लिए साइकिल से जाने का फैसला लिया था। हालांकि, हिसार के हांसी पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया और लौटने के निर्देश दिए। राजेश निराश होकर वापस मुड़ लिए। उनके अलावा पैदल जा रहे अन्य प्रवासी मजदूरों को भी पुलिस ने बैरंग वापास भेज दिया।
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि सोनीपत जिले के दो गोदामों से भारी मात्रा में शराब गायब है। यह अधिकारियों की मिली-भगत के बगैर संभव नहीं है। हरियाणा सरकार ने आसपास स्थित दो गोदामों से शराब गायब होने के मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। एक गोदाम पुलिस, जबकि दूसरा राज्य आबकारी विभाग के तहत आता है। विज ने कहा, ‘साठगांठ के बिना शराब की चोरी संभव नहीं है। पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत के बिना यह चोरी संभव नहीं है।’
हरियाणा में कोरोना महामारी से अब तक कुल 260 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें नूंह के 53, गुड़गांव के 51, फरीदाबाद के 43, पलवल के 32 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा पंचकूला में 17, अम्बाला में 11, करनाल और पानीपत में 5-5, सिरसा और सोनीपत में 4-4, यमुनानगर, भिवानी और हिसार में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज भी ठीक होकर अपने-अपने घरों को लौट चुके हैं।
दिल्ली से सटे गुरुग्राम में अब तक कुल 117 मरीजों की पहचान हो सकी है। इसके अलावा फरीदाबाद में 84, सोनीपत में 84, झज्जर में 73, नूंह में 59, अम्बाला में 41 और पलवल में 36 कोरोना मरीजों की पहचान हो चुकी है। इनके अलावा पानीपत में 34, पंचकूला में 18, जींद में 14, करनाल में 14, यमुनानगर में 8, सिरसा में 6, फतेहाबाद में 6, हिसार, रोहतक में 4-4, भिवानी में 3. महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र और कैथल में 2-2, चरखी दादरी में एक पॉजिटिव मिला। मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।
गुरूवार को हरियाणा में कुल 31 नए मरीजों की पहचान हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है। गुरूवार को सबसे ज्यादा मरीज गुड़गांव से आए हैं। वहां 13 नए मरीजों की पहचान हुई है। महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में भी जीआरपी के दो जवान कोरोना पॉजिचिव पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना की पहुंच अब 21 जिले में हो चुकी है।
हरियाणा के फरीदाबाद में छह और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से जिले में संक्रमण के मामलों की संख्या 84 तक पहुंच गई है। उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना, डॉ. रामभगत ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के दो और मामले सामने आने से कोविड-19 के मामलों की संख्या अब 84 हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 5,375 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1518 लोगों को निगरानी में रखने की 28 दिन की अवधि पूरी हो चुकी है तथा शेष 3,855 लोग निगरानी में हैं। अधिकारी ने बताया कि 45 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और दो मरीजों की मौत हो गई है
कोरोना संक्रमण में जारी लॉकडाउन के दौरान सीएम मनोहर लाल ने सभी जिलों के डीसी व एसपी को निर्देश दिए हैं कि वे प्रदेश में अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिला स्तर पर मजिस्ट्रेट की अगुवाई में पुलिस व आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों की विशेष टीमों का गठन करें।
राज्य में सीएम मनोहर लाल खट्टर की पहल से बृहस्पतिवार को झज्जर के शेल्टर होम से 151श्रमिको को मुजफ्फरपुर (बिहार) भेजने की व्यवस्था की गई। इससे पहले इन लोगों की स्वास्थ्य जांच, भोजन का भी प्रबंध किया गया। घर जाने की खुशी और यहां मिले अपनेपन पर श्रमिक भावुक हो गए।
कोरोना संकट के बीच हरियाणा सरकार की तरफ से भावी पीढ़ी के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 'मेरा पानी - मेरी विरासत' योजना की शुरुआत की गई है। योजना के तहत इस सीजन में धान के स्थान पर अन्य वैकल्पिक फसल बोने वाले किसानों को 7,000 रू./एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
हिसार से बिहार जाने वाली दूसरी श्रमिक ट्रेन से आज लगभग 1200 प्रवासी श्रमिकों को भोजन -पानी सहित सुरक्षित व व्यवस्थित ढंग से भेजा गया है। अंबाला से भागलपुर व रेवाड़ी से सागर, मध्य प्रदेश के लिए 2 और ट्रेनें जल्द रवाना होंगी। अगले 4 दिनों में 12 ट्रेनें व 150 बसें भेजी जाएंगी।
हरियाणा के जींद में तीन सब्जी विक्रेता कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिससे जिले में संक्रमण के मामलों की संख्या 14 हो गई है। संक्रमण के 12 मामले पिछले चार दिनों में आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार देर रात गांव संगतपुरा में एक तथा छातर गांव में दो कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए जो सब्जी बेचने का काम करते थे। तीनों लोगों को रात में ही एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनके गावों से रोहतक पीजीआई भेजा। जिला प्रशासन ने संगतपुरा और छातर गांव को सील कर दिया है। अब इन गांवों में न तो कोई आ सकेगा, न ही गांव से बाहर कोई जा सकेगा।
हरियाणा में आज 31 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 625 हो गई है।
श्रमिकों की शिकायत है कि पंजाब पुलिस और ठेकेदार उन्हें लाठियों से पीटकर भगा रहे हैं। उनसे रहने की जगहें भी छीन ली गई हैं। मजबूरी में उन्हें गृहनगरों के लिए पैदल ही निकलना पड़ा। पुलिस से बचने के लिए अब मजदूर एक साथ अधिक संख्या में नहीं निकल रहे हैं। वे पकड़े जान के डर से वे रेल लाइनों और खेतों का रास्ता ले रहे हैं। हालांकि, सीमाएं बंद होने की वजह से वे राज्य में ही फंस गए।
सोनीपत में बुधवार को तीन लाेग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें एक महिला व युवक एक निजी अस्पताल के कर्मचारी हैं। अस्पताल में पिछले दिनों कैंसर पीड़ित एक बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी।
गुरुवार को 10 नए मरीज मिले हैं, फरीदाबाद में 6, जींद में 3 और पानीपत में 1 नया मरीज सामने आया है। हरियाणा में कोरोना मरीजों की संख्या 600 का आंकड़ा पार करते हुए 605 पहुंच गया है।
हरियाणा से 11200, मध्य प्रदेश से 6000, राजस्थान से 10000 से अधिक, उत्तराखंड से 1500, कोटा से 12000 से अधिक छात्र, प्रयागराज से 15000 छात्र अपने घरों को जा चुके हैं। इस तरह रोडवेज़ बसों के पहले चरण से लगभग 55700 लोग यूपी अपने घर आ चुको हैं। इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश के गृह सचिव ने दी।
गुरुग्राम में बुधवार को 17 नए मरीज मिले हैं जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।
हरियाणा के पलवल जिले में कोरोना वॉरियर्स पर हमले का मामला सामने आया है। यहां के सिविल हॉस्पिटल में करीब एक दर्जन लोगों ने अस्पताल के स्टाफ पर हमला कर दिया। इस हमले में एक नर्स और दो सिक्योरिटी गार्ड जख्मी हो गए। नर्स गंभीर रूप से घायल बताई गई है। घटना के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने काम करने से इनकार कर दिया। हालांकि, बाद में पुलिस ने पहुंचकर दोषियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया।
हरियाणा में जहां कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, वहीं ठीक होने वाले लोगों की संख्या में गिरावट आई है। गुरुवार को राज्य में एक भी मरीज की अस्पताल से छुट्टी नहीं हुई, लेकिन 10 नए मरीज मिले हैं। इनमें 6 मरीज फरीदाबाद में, 3 जींद में और 1 केस पानीपत में सामने आया है।
हरियाणा सरकार ने कोरोना संकट के बीच गुड़गांव के छह अस्पतालों का अस्थायी तौर पर अधिग्रहण कर लिया है। इन अस्पतालों में अब कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाएगा। बताया गया है कि सरकार ने अभी 6 हॉस्पिटलों में 600 बेड अधिग्रहित किए हैं। बता दें कि हरियाणा के गुड़गांव में ही कोरोना के सबसे ज्यादा केस हैं। यहां अब तक 100 से ज्यादा लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
हरियाणा सरकार ने राज्य के 4 हजार कैदियों की पैरोल को पांच हफ्ते तक बढ़ा दिया है। कोरोना संकट के मद्देनजर सीएम खट्टर की सरकार ने यह फैसला किया। बताया गया है कि सभी कैदियो को कोरोना टेस्ट के बाद ही जेलों में वापस भेजा जाएगा।
हरियाणा सरकार रेलवे की मदद से अगले एक-दो दिन में प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए 8 विशेष रेलगाड़ियां अलग-अलग राज्यों को भेजेगा। उत्तर प्रदेश जाने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम भी किया गया है। गृह विभाग ने इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है।
हरियाणा में अब कोई व्यक्ति कोरोना से संक्रमित है या नहीं, इसका पता जल्द से जल्द चल सकेगा। पीजीआई रोहतक ने हाल ही में एक रियल टाइम पीसीआर मशीन खरीदी है, जिससे लैब में 24 घंटे में ही 500 की जगह 800 टेस्ट हो सकेंगे। अब तक लैब में एक ही पीसीआर मशीन थी। नई मशीन की कीमत करीब 67 लाख रुपए आई है।