Mumbai News: मुंबई में हेरोइन की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। मुंबई के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह जिसे नवा शेवा पोर्ट के नाम से भी जाना जाता है, पर एक कंटेनर जिसमें मुलेठी में लपेट कर हेरोइन भरी हुई थी, पुलिस ने जब्त किया है। ये कंटेनर 22 टन का है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि इस कंटेनर से लीकोरिस कोटिंग की हुई हेरोइन सीज की गई है। ये मुंबई में नशे से संबंधित किसी भी पदार्थ की अब तक की पकड़ी जाने वाली सबसे बड़ी खेप बताई जा रही है।
इस मामले में पुलिस ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने बताया कि ये कंटेनर एक शिप में लोड किया गया था। जहां से बंदरगाह पहुंचा। दिल्ली पुलिस ने बताया इस कंटेनर में बरामद की गई हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,725 करोड़ रुपये है।
मुलेठी की जड़ों में कोटिंग कर भेजी गई थी हेरोइन
आपको बता दें कि जिस मुलेठी की जड़ों में ये कोटिंग की गई है वो एशिया और यूरोप के कुछ हिस्सों में पाई जाने वाली जड़ी बूटी है। इसे मुलेठी भी कहते हैं। यह एक ग्लाइसीराइजिन के जैसा होता है। मुलेठी के ज्यादा उपयोग से ये स्वास्थ्य पर बुरा असर कर सकती है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारियों ने बताया कि लीकोरिस की कोटिंग कर मादक पदार्थ को छिपाने की कोशिश की गई थी। जिसकी वजह से ये सामान्य तरीके से जांच करने पर पकड़ में नहीं आती।
जुलाई में पकड़ी गई थी 73 किलो हेरोइन की बड़ी खेप
इसके पहले जुलाई के महीने में भी नावा शेवा बंदरगाह पर एक हेरोइन का कंटेनर जब्त किया गया था। इस कंटेनर में लगभग 73 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 73 किलो हेरोइन की कीमत 365 करोड़ से भी ज्यादा होती है। उस समय पंजाब पुलिस और मुंबई पुलिस ने मिलकर ये संयुक्त अभियान चलाया था। इसके पहले जुलाई 2021 में भी यहां से 300 किलो हेरोइन की एक खेप बरामद की गई थी। ये अभियान राजस्व खुफिया अभियान के तहत किया गया था। यहां पर आने वाली ज्यादातर हेरोइन की खेप को अफगानिस्तान भेजा जा रहा है।