कांग्रेस द्वारा सोमवार को राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के तुरंत बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी को राज्य में अपने “गिरते ग्राफ” पर आत्ममंथन करने की जरूरत है।

अहीरवाल बेल्ट से आने वाले ओबीसी नेता राव नरेंद्र सिंह (62) राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने उदय भान की जगह ली है जिन्हें अप्रैल 2022 में प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। कांग्रेस पार्टी ने 78 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता नियुक्त किया

राव नरेंद्र सिंह की नियुक्ति से दक्षिण हरियाणा में ओबीसी समुदाय में पार्टी की पकड़ मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। उनकी नियुक्ति के तुरंत बाद कैप्टन अजय सिंह यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

‘हरियाणा में कांग्रेस कैडर का मनोबल बिलकुल गिर गया है’

कैप्टन अजय सिंह यादव ने X पर पोस्ट कर कहा, “कांग्रेस को हरियाणा में पार्टी के ‘गिरते ग्राफ’ के बारे में आत्मचिंतन करने की जरूरत है… राहुल गांधी जी हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उसे चाहते थे जो स्वच्छ, बेदाग छवि वाला और युवा हो लेकिन फैसला उल्टा है। पार्टी कैडर का मनोबल अपने निम्नतम स्तर पर है।”

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री की जमीन हड़पने का मामला, हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को जारी किया नोटिस