2019 लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही सियासत तेज हो गई है। इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी बढ़ गया है। ऐसे में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला किया है। दिग्विजय ने पुलवामा हमले और अजहर मसूद के मुद्दे पर भाजपा को घेरा और कहा- यदि आपकी भाजपा ने मसूद अज़हर को नहीं छोड़ा होता तो ना हमारी संसद पर हमला होता और ना पुलवामा में हमारे जवान शहीद होते।
क्या बोले दिग्विजय सिंह: बता दें कि बुधवार (14 मार्च) को दिग्विजय सिंह ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए। पहले ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लिखा- क्या आपने मोदी जी और NSA से पुलवामा आतंकी हमले में Gross Intelligence Failure पर जिसके कारण 44 जवान शाहिद हुए, प्रश्न किया? यदि आपकी भाजपा ने मसूद अज़हर को नहीं छोड़ा होता तो ना हमारी संसद पर हमला होता और ना पुलवामा में हमारे जवान शहीद होते। शहीद परिवारों को आपको उत्तर देना होगा।
IED हमले की मिली थी जानकारी: पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी और राजनाथ पर हमला करते हुए ट्वीट किया- मोदी जी राजनाथ जी मैं IGP कश्मीर जोन का 08/02/2019 सभी सम्बंधित पुलिस और सेना के अधिकारियों को IED के हमले की सूचना दे कर सचेत करने वाले सिग्नल की कॉपी सोशल मीडिया पर डाल रहा हूं? क्या इस सिग्नल के बाद जिस रूट से 2500 जवानों का कॉन्वॉय जा रहा था उसे संवेदनशील नहीं करना था?
https://twitter.com/digvijaya_28/status/1105996024001159168
सोती रही भाजपा सरकार: मोदी सरकार को पुलवामा हमले का जिम्मेदार बताते हुए दिग्विजय ने कहा- यह सिग्नल है 08/02/2019 का है और पुलवामा आतंकी हमला हुआ 14/02/2019 यानि 6 दिन पहले। लश्कर-ए-तैयबा ने आतंकी हमला होने का वीडियो भी रिलीज किया था फिर भी हमारी भाजपा सरकार सोती रही!! क्या इसे Gross Intelligence Failure नहीं कहेंगे ? मोदी जी शहीद परिवार जानना चाहेंगे। क्या आप जवाब देंगे?
मोदी जी कुछ तो शर्म करो: दिग्विजय ने सीधे पीएम मोदी पर वार करते हुए लिखा- क्या यह भी सही है कि सीआरपीएफ ने जवानों को एयर लिफ्ट करने की मांग की थी जो भाजपा सरकार ने ठुकरा दी। यदि उन्हें एयर लिफ्ट किया होता तो हमारे 44 जवान शहीद नहीं होते। मोदी जी थोड़ा तो शर्म करो। कम से कम NSA से स्पष्टीकरण तो मांग लो। दोषी अधिकारियों पर कुछ कार्यवाही तो करो।