Ram Siya Ke Luv Kush TV Serial Ban in Punjab: पंजाब में टीवी के एक धारावाहिक के खिलाफ ‘ऐतिहासिक तथ्यों’ को कथित रूप से तोड़-मरोड़कर प्रसारित करने का आरोप में बुलाए गए बंद में जमकर हिंसा हुई। बता दें कि शनिवार (07 सितंबर) को वाल्मिकी समुदाय द्वारा आयोजित एक दिवसीय बंद के दौरान राज्य के कई हिस्सों में हिंसा की घटनाएं हुईं। इस बंद से पंजाब में जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। वहीं इस घटना में जालंधर में एक युवक को गोली भी लगी है। इस बीच बंद और हिंसा की घटनाओं के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने तत्काल धारावाहिक का प्रसारण बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने राज्य में साम्प्रदायिक सौहार्द भंग करने के प्रयासों के खिलाफ भी चेतावनी भी दी है। बता दें कि कुछ दिन पहले दलितों ने दिल्ली में एक मंदिर के तोड़े जाने के विरोध में इस तरह का प्रदर्शन कर हिंसा भी किए थे। वहीं उसमें कई दलितों की गिरफ्तारी भी हुई थी।

ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ से नाराज पर्दशनकारीः राज्य में एक दिन के बंद बुलाने वाली संस्था वाल्मिकी एक्शन समिति का दावा है कि कलर्स टीवी पर प्रसारित धारावाहिक ‘राम सिया के लव कुश’ में भगवान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। उनका यह भी कहना है कि उनकी गलत छवि पेश की गई और ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ किया गया है। उनका मानना है कि इससे उनकी धार्मिक भावना भी आहत हुई है। वहीं संगठन की मांग है कि देशभर में धारावाहिक के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया जाए। इसके साथ उनका इसके निर्देशक तथा कलाकारों को जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को अपमानित करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा के तहत गिरफ्तारी भी करने की मांग है।

National Hindi Khabar, 08 September 2019 LIVE News Updates: पढ़ें आज की बड़ी खबरें

Mumbai Rains, Weather Forecast Today Live Updates: मुंबई के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब के कई इलाके रहे प्रभावितः अधिकारियों ने कहा कि जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, फगवाड़ा और फिरोजपुर में व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। इनमें से कुछ जगहों पर उन्हें बंद करा दिया गया। वहीं इस बंद से लुधियाना आंशिक रूप से प्रभावित हुआ था। वैसे दवा दुकानों, क्लीनिकों और एंबुलेंस सेवाओं को बंद से छूट दी गई थी। इस बंद के दौरान जालंधर में एक युवक को गोली लगी है, जिसका बाद में ऑपरेशन भी किया गया। अधिकारियों ने यह भी बताया कि फाजिल्का में संघर्ष सहित कई जगहों से हिंसक घटनाओं की सूचना है।