गुजरात के सूरत से एक दिल दुखाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक स्कूल में कक्षा 8वीं की छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। छात्रा सभी बच्चों के साथ पढ़ाई कर रही थी। तभी अचानक वह बेहोश हो गई। इसके बाद क्लास के बच्चे चिल्लाने लगे। इसके बाद स्कूल प्रशासन के लोग उसे फौरन अस्पताल लेकर गए जहां जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्रा का नाम रिद्धि है। वह पढ़ने में काफी होनहार थी। उसकी मौत से स्कूल में मातम छा गया। किसी को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था कि उसे हार्ट अटैक आ सकता है। स्कूल के लोगों का कहना है कि वह हंसती-खेलती बच्ची थी। वह पढ़ाई में भी होशियार थी। छात्रा की मौत से स्कूल के बच्चे और टीचर सदमे में है। स्कूल का माहौल गमगीन है।
बेटी की मौत से घर में मातम
छात्रा जिस स्कूल में पढ़ती थी उसका नाम गीतांजलि है। यह स्कूल सूरत के गोडादरा इलाके में स्थित है। छात्रा परिवार के साथ साई बाबा सोसायटी में रहती थी। उसके पिता साड़ी व्यापारी हैं। उनका नाम मुकेश भाई मेवाड़ा है। बेटी की मौत ने पिता को तोड़ दिया है। वे अभी भी सदमे में है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि अब उनकी बेटी इस दुनिया में नहीं है। वे बेटी को पढ़ा-लिखा कर कुछ बनाना चाहते थे। बेटी की मौत के कारण घर में सन्नाटा छा गया है। घरवालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर बेटी को हार्ट अटैक कैसे आ गया। वह तो पूरी तरह स्वस्थ थी। उसे कोई बीमारी भी नहीं थी। स्कूल जाने से पहले उसकी तबीयत भी ठीक थी। उन्हें यही बात खाई जा रही है कि आखिर उनकी बेटी को हुआ क्या था? उन्हें स्कूल से यही जानकारी मिली थी कि उनकी बेटी पढ़ाई के दौरान अचानक बेहोश हो गई फिर उठी ही नहीं। उसकी मौत हो गई।
छात्रा क्लास में कर रही थी पढ़ाई
शिक्षकों का भी यही कहना है कि छात्रा एकदम ठीक थी। वह क्लास में आराम से पढ़ाई कर रही थी। उसे कोई परेशानी नहीं थी। उसने अपनी तबीयत के बारे में भी किसी से कुछ नहीं कहा था। अचानक वह क्लासरूम में ही बेहोश हो गई। इसके बाद शिक्षकों ने कोशिश की कि उसे होश आ जाए मगर नहीं उठी। उसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने कहा कि उसकी मौत हो गई है।
छात्रा की मौत से स्कूल प्रशासन सकते में है। परिजन गमगीन है। उनका कहना है कि छात्रा को हार्ट अटैक के कोई लक्षण नहीं थे। ना तो उसके सीने में दर्द था ना घबराहट थी। वह स्वस्थ बच्ची थी। घरवालों से लेकर स्कूल के लोग छात्रा की मौत पर हैरानी जता रहे हैं। अभी तक छात्रा की मौत से जुड़ी कोई नई जानकारी सामने नहीं आई है।