कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव के साथ ही पूर्वी यूपी की कमान भी संभालने को दी है। ऐसे में एक के बाद एक नेताओं के बयान जारी हैं। कोई इसे राहुल की हार बता रहा है तो कोई इसे राहुल का मास्टर स्ट्रोक। बयानों की इस लिस्ट में नया नाम शामिल हुआ है बिहार सरकार के मंत्री विनोद नारायण झा। बता दें कि विनोद नारायण झा ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि सुंदर चेहरे पर वोट नहीं मिलता।

क्या बोले विनोद नारायण झा: आज (गुरुवार) विनोद नारायण झा ने पटना में मीडिया से बात करते हुए एक विवादित बयान दिया है। विनोद नारायण झा से एक मीडियाकर्मी ने प्रियंका गांधी की पॉलीटिक्स में एंट्री पर सवाल पूछा तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा- प्रियंका अभी नौसीखुआ हैं। उनको राजनीति की जानकारी नहीं है और सुंदर चेहरा पर वोट नहीं मिलता है।

प्रियंका को मिला पूर्वी यूपी का प्रभार: गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वी यूपी का प्रभार सौंपा है। वहीं जानकारी के मुताबिक फरवरी के पहले हफ्ते से वों पदभार संभाल सकती हैं। जानकारी के मुताबिक फिलहाल वो विदेश में हैं और भारत वापसी के साथ ही राहुल के संग रैलियां भी करेंगी।

उत्तर प्रदेश में राहुल की रैली: जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी फरवरी- मार्च में करीब 13 रैलियां उत्तर प्रदेश में करेंगे। जिसकी शुरुआत लखनऊ से हो सकती है।