भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के बारे में पब्लिक प्लेटफॉर्म पर काफी जानकारियां हैं। मगर कभी 175 किलो वजनी रहे अनंत के बारे में आज भी ऐसी बहुत सी बातें हैं जो आम जन को मालूम नहीं हैं। चलिए आज हम आपको उनसे जुड़ी कई रोचक बातें बताने जा रहा हैं जो शायद बहुत कम लोगों को मालूम है।

अस्थमा से रहे हैं पीड़ित
शायद ही लोगों को मालूम हो कि अनंत अंबानी बचपन में अस्थमा से पीड़ित रहे हैं और तब उन्हें स्टेरॉयड लेना पड़ता था। इस दवा को भूख बढ़ाने में कारगार माना जाता है और दूर्भाग्य से इसी कारण के चलते उनका वजन भी काफी बढ़ गया था। हालांकि अपने बढ़ते वजन को लेकर वो लगातार चिंतित रहे हैं। वजन कम करने के लिए वो रोजाना बीस किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलते और योगा करते। उन्होंने अपना वजन 18 महीनों में 175 किलोग्राम से 108 किलोग्राम तक कर लिया। इसके लिए उन्होंने अपनी डेली डाइट पर ध्यान दिया।

एनिमल लवर हैं अनंत
अनंत अंबानी एनिमल लवर हैं और वन्यजीवों की खासी देखभाल करते हैं। वो संक्रटग्रस्त और घायलों जानवरों के लिए एक आश्रय भी लचाते हैं। अनंत के पास कई विदेशी पालतू जानवर हैं। इन जावनरों को उनके नवी मुंबई स्थित निवास स्थान पर रखा गया है। अनंत के पास डॉगी भी हैं, इसमें अलास्कन मलामुट भी शामिल हैं।

अमेरिका में की है पढ़ाई
अनंत अंबानी ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। इस स्कूल का नाम उनके दादा के नाम पर रखा गया था। उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी से डिग्री ली। खास बात है कि उनके बड़े भाई आकाश अंबानी ने भी इसी यूनिवर्सिटी से डिग्री हासिल की।

हिंदू धर्म के प्रति है सच्ची श्रद्धा
अनंत अंबानी की हिंदू धर्म के प्रति गहरी आस्था है। उन्हें भगवान बालाजी का भक्त कहा जाता है। वो नियमित रूप से तिरुमला स्थित वेंकटेश्वर मंदिर, बद्रीनाथ और केदारनाथ भगवान के दर्शन करने जाते रहते हैं। हाल में उन्होंने बालाजी मंदिर में पवित्र सफेद हाथी दान किया था। उन्हें बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का सदस्य भी नियुक्त किया गया है।