महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी-शिवसेना महायुति के शानदार प्रदर्शन से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। चुनाव नतीजों के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर महायुति की जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रिएक्शन दिया है।

अमित शाह ने कहा, ‘महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की प्रचंड जीत यह बताती है कि देश के कोने-कोने की जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली NDA की विकासनीति पर है।’

मतों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू होने के बाद बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव के 227 वार्ड में से महायुति 112, शिवसेना यूबीटी प्लस 77, कांग्रेस गठबंधन 13, एनसीपी 4 सीटों पर आगे चल रही है।

BMC LIVE: बीजेपी मना रही जश्न, संजय राउत बोले- रात 12 बजे तक आएंगे अंतिम नतीजे

अमित शाह ने कहा है कि यह ऐतिहासिक सफलता महायुति सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए विकास और जनकल्याण के कार्यों पर जनता की मुहर है। उन्होंने महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त किया है।

शाह ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण और महायुति के सभी कार्यकर्ताओं को जीत के लिए हार्दिक बधाई दी है।

बीएमसी चुनाव में ठाकरे बंधु (उद्धव और राज ठाकरे) दो दशकों बाद फिर से एकजुट हुए लेकिन अब तक घोषित परिणामों से संकेत मिलता है कि उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है।

पुणे और पड़ोसी पिंपरी-चिंचवड नगर निकाय चुनावों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और राकांपा (शरदचंद्र पवार) गठबंधन को पछाड़ते हुए भाजपा भारी जीत की ओर अग्रसर है। जीत का सेहरा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सिर बांधा जा रहा है, क्योंकि उनके नेतृत्व में भाजपा, 2017 के बीएमसी चुनावों में हासिल की गई 82 सीटों से भी आगे निकल गई है। 

LIVE: ठाकरे बंधुओं के साथ आने का नहीं हुआ कोई फायदा