कल (गुरुवार) राहुल गांधी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दिल्ली के एक कार्यक्रम के दौरान जमकर निशाना साधा। ऐसे में भाजपा के मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस पर पलटवार किया है। लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि जब आप प्रियंका गांधी में उनकी दादी की छवि देखते हैं तो उम्मीद की जाती है कि वो राहुल गांधी में उनके दादादी की छवि देखते होंगे।

क्या बोले लोकेन्द्र पाराशर: लोकेन्द्र पाराशर ने कहा कि जब आप प्रियंका जी की दादी में उनकी छवि देखते हैं, तो यह उम्मीद की जाती है कि वे राहुल गांधी की दादाजी की छवि देखते हैं। कांग्रेस क्यों साफ करती है? यदि वे इंदिरा जी का नाम लेते हैं, तो वे उनके पति को क्यों पसंद नहीं करते हैं?

लोकेन्द्र पाराशर का बयान

 

प्रियंका की कांग्रेस में एंट्री: बता दें कि हाल ही में प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान के सहित ही कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया गया था। इसके बाद से ही नेताओं के वार पलटवार का सिलसिला जारी है। ऐसे में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को इंदिरा गांधी से तुलना कर रहे हैं और इसे कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक बता रहे हैं। वहीं अमित शाह ने प्रियंका, राहुल और सोनिया पर तंज कसते हुए इसे 3जी का नाम दिया था।

राहुल ने किया था मोदी पर हमला: गौरतलब है कि कल (गुरुवार) राहुल गांधी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दिल्ली के एक कार्यक्रम के दौरान जमकर निशाना साधा था। न सिर्फ राफेल बल्कि आरएसएस के मुद्दे पर भी उन्होंने भाजपा को घेरा था।