BIHPUR Assembly Election Result 2025: भागलपुर जिले का बिहपुर विधानसभा सीट का परिणाम सामने आ चुका है, जिसमें बीजेपी के कुमार शैलेंद्र ने 30025 वोटों से जीत दर्ज की है। 23 राउंड तक चली मतगणना में कुमार शैलेंद्र ने पहले राउंड से बढ़त बनाई जो 23वें राउंड तक जारी रही। कुमार शैलेंद्र को कुल 91458 वोट हासिल हुए और दूसरे स्थान पर रहीं वीआईपी पार्टी की अपर्णा कुमारी जिन्हे 61433 वोट हासिल हुए। तीसरे स्थान पर जन सुराज पार्टी के पवन चौधरी रहे जिन्हें 8821 वोट हासिल हुए।

Bihar Assembly Election Results LIVE

1951 में स्थापित बिहपुर विधानसभा क्षेत्र, भागलपुर लोकसभा सीट के छह खंडों में से एक है, जिसमें नारायणपुर, बिहपुर और खरीक प्रखंड शामिल हैं। इस बार यहां वीआईपी से अर्पना कुमारी, JSP से पवन चौधरी और भाजपा से कुमार शैलेंद्र मैदान में हैं। पिछला चुनाव (2020) भाजपा के पक्ष में गया था, जब कुमार शैलेंद्र ने राजद के शैलेश कुमार मंडल को 6,129 वोटों से हराया था। वहीं 2024 लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र से जदयू के अजय कुमार मंडल ने कांग्रेस के अजीत शर्मा को 1.04 लाख वोटों से पराजित किया।

बिहपुर विधानसभा चुनाव 2025 का परिणाम

क्रम संख्याउम्मीदवार पार्टीवोट
1कुमार शैलेंद्रबीजेपी91458
2अपर्णा कुमारी वीआईपी61433
3पवन चौधरी जन सुराज पार्टी 8821

Bihar Election Commission Result 2025 LIVE

बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के 2020 का हाल

क्रम संख्याउम्मीदवार पार्टीवोट
1कुमार शैलेंद्रबीजेपी72938
2शैलेश कुमारराजद66809
3मोहम्मद हैदर अलीकांग्रेस3553

बिहपुर पूरी तरह ग्रामीण इलाका है। 2020 में यहां 2.58 लाख मतदाता थे, जो 2024 में बढ़कर 2.68 लाख हो गए। इनमें 7.8% अनुसूचित जाति और 12.6% मुस्लिम मतदाता हैं। यहां के लोग विकास की तलाश में अक्सर अपने नेताओं को बदलते रहे हैं। 1952 से अब तक हुए 17 चुनावों में किसी एक दल का लंबा दबदबा नहीं रहा। कभी कांग्रेस और CPI का बोलबाला रहा, तो कभी राजद या भाजपा का। 1969 से शुरू हुई राजनीतिक स्थिरता की झलक 1970 और 1980 के दशक में दिखी, जब CPI, कांग्रेस, जनता दल और बाद में राजद ने लगातार जीत दर्ज की।

बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के 2015 का हाल

क्रम संख्याउम्मीदवारपार्टीवोट
1वर्षा रानीराजद68963
2कुमार शैलेंद्रबीजेपी56247
3लाल बहादुर सिंहनिर्दलीय4141

हाल के वर्षों में भाजपा ने 2010 और 2020 में जीत हासिल की, जबकि 2015 में राजद ने बाजी मारी। अब तक कांग्रेस, CPI और राजद ने चार-चार बार, भाजपा (जनसंघ सहित) ने तीन बार और जनता दल ने दो बार यह सीट जीती है। हालांकि, 2024 लोकसभा चुनाव में जदयू को इस विधानसभा क्षेत्र में केवल 4,855 वोटों की बढ़त मिली, जो भाजपा के लिए चेतावनी का संकेत है। 2020 में 42% मतदाताओं ने मतदान नहीं किया था—यह आंकड़ा तय करेगा कि 2025 में बिहपुर की सियासी फिज़ा किस ओर बहती है। यहां के मतदाता चुपचाप वोट देते हैं, लेकिन फैसला निर्णायक करते हैं—इसीलिए बिहपुर बिहार की राजनीति का असली बैरोमीटर माना जाता है।