Biharsharif Assembly Election Result 2025: नालंदा जिले की बिहारशरीफ विधानसभा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार और मौजूदा विधायक सुनील कुमार ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के ओमैर खान को 29168 वोटों के अंतर से हरा दिया है। कुल 33 राउंड की मतगणना के बाद सुनील कुमार को 109304 वोट प्राप्त हुए। वहीं दूसरे स्थान पर रहे 80136 वोट मिले। सुनील कुमार लगातार छठी बार विधायक बने हैं।
सुनील कुमार पिछले पांच बार से विधायक तो हैं ही साथ ही वह नीतीश सरकार में वन और पर्यावरण मंत्री हैं। इस सीट पर जन सुराज पार्टी ने यहां से दिनेश कुमार को प्रत्याशी बनाया था जबकि महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाने की वजह से सीपीआई ने भी यहां अपना उम्मीदवार शिव कुमार यादव को बनाया था।
बिहारशरीफ विधानसभा चुनाव परिणाम 2025
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
| बीजेपी | सुनील कुमार | 109304 |
| कांग्रेस | ओमैर खान | 80136 |
| जन सुराज | दिनेश कुमार | 6044 |
| सीपीआई | शिव कुमार यादव | 2736 |
2020 बिहारशरीफ विधानसभा चुनाव परिणाम
साल 2020 के बिहारशरीफ विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेपी के सुनील कुमार ने यहां से जीत दर्ज की थी। उन्होंने राजद के सुनील कुमार को ही 15 हजार से अधिक वोटों से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को 81,888 वोट मिले, जबकि राजद प्रत्याशी को 66,786 वोट मिले थे। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार आफरीन सुल्ताना को 13,443 वोट मिले थे।
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
| बीजेपी | सुनील कुमार | 81,888 |
| राजद | सुनील कुमार | 66,786 |
| निर्दलीय | आफरीन सुल्ताना | 13,443 |
2015 बिहारशरीफ विधानसभा चुनाव परिणाम
2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार महागठबंधन में शामिल हो गए थे। बिहारशरीफ विधानसभा से 2015 में बीजेपी के सुनील कुमार ने जीत दर्ज की थी। जबकि उनके खिलाफ जदयू की ओर से मोहम्मद असगर शमीम चुनावी मैदान में थे। इस चुनाव में सुनील कुमार को 76,201 वोट मिले। जबकि शमीम को 73,861 वोट मिले थे। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार आफरीन सुल्ताना को 12,635 वोट मिले थे।
| पार्टी | उम्मीदवार | वोट |
| बीजेपी | सुनील कुमार | 76,201 |
| जदयू | मोहम्मद असगर शमीम | 73,861 |
| निर्दलीय | आफरीन सुल्ताना | 12,635 |
