बिहार की राजधानी पटना में एक सरकारी अधिकारी को बेरहमी से पीटा गया है। जिससे उसको गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद अधिकारी को दिल्ली रेफर किया गया है। आरोपी की पहचान तनुज यादव के रूप में हुई है। आरोपी, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का करीबी बताया जा रहा है।
पीड़ित अधिकारी की पहचान गोपालगंज के रहने वाले अरविंद कुमार सिंह के रूप में हुई है। सिंह गया जिले में राज्य सरकार में एक कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम करते हैं।
बताया जा रहा है कि इस घटना में सिंह की आंखों के अलावा अन्य महत्वपूर्ण अंगों पर भी गंभीर चोट लगी थी। हालांकि, पुलिस ने इस घटना का कारण दोनों पक्षों के बीच रोड रेज को बताया है।
मामले के प्रत्यक्षदर्शी पीड़ित के भाई विजय कुमार सिंह के मुताबिक, उनके भाई अरविंद निजी कारणों से पटना आए थे। विजय ने कहा कि वह और उसका भाई बोरिंग रोड इलाके में जा रहे थे, तभी कुछ कथित नशा करने वालों ने उनकी कार की चाबियां छीनने की कोशिश की। बीच-बचाव करने पहुंचे अरविंद की भी बदमाशों ने पिटाई कर दी।
घटना की पुष्टि करते हुए दानापुर एएसपी अभिनव धीमान ने कहा कि मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कर ली गई है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश जारी है।
