Bihar Police Transfer News: बीते शनिवार को बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ी तब्दीली की। बिहार सरकार ने राज्य में 18 IPS अधिकारियों, एक BPS अधिकारी का ट्रांसफर किया। इस आदेश की खास बात यह है कि बिहार सरकार ने पटना पुलिस की लीडरशिप में भी बदलाव किया। बिहार होम डिपार्टमेंट का यह ऑर्डर ऐसे समय में आया है, जब पटना और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में शूट आउट, मर्डर और रेप जैसे जघन्य अपराध के कई मामले सामने आए हैं।
पुर्णिया के SP कार्तिकेय के शर्मा (2014 बैच के अधिकारी) को पटना का SSP बनाया गया है। वह 2012 बैच के अधिकारी अवकाश कुमार का स्थान लेंगे। अवकाश कुमार में पटना में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के कमांडेंट (BSAP)-1 भेजा गया है। इनके अलावा पटना में चंद्रशेखर प्रसाद विद्यार्थी (2014 बैच के अधिकारी), जो SP क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट थे, उन्हें पटना में SP लॉ एंड ऑर्डर का चार्ज दिया गया है। पटना के पुलिस स्ट्रक्चर में IPS अधिकारी लेवल पर तीन और बदलाव हुए हैं।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दीक्षा को ASP टाइन से सिटी एसपी सेंट्रल बनाया गया है। दीक्षा स्वीटी सहरावत की जगह लेंगी। 2020 बैच की IPS अधिकारी स्वीटी सहरावत SP पुर्णिया का चार्ज लेंगी। भानु प्रताप सिंह को ASP दानापुर से सिटी एसपी वेस्ट जबकि परिचय कुमार को ASP सदर आरा से सिटी एसपी ईस्ट का चार्ज दिया गया है।
किस – किस का पटना के बाहर हुआ ट्रांसफर?
सिटी ईस्ट के एसपी के. रामदास को को बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में एसपी कम असिसटेंट डायरेक्टर और सिटी वेस्ट के एसपी रहे सारथ आर एस को सुपौल का एसपी बनाया गया है।
पटना के बाहर किस – किसा का हुआ ट्रांसफर?
बिहार में हुए इस ट्रांसफर का असर कई जिलों और विभागों पर भी पड़ा है। मुजफ्फरपुर में कोटा किरण कुमार (2021 बैच के अधिकारी) को सिटी एसपी बनाया गया है। वह पहले देहरी इन रोहतास में ASP थे। किरण कुमार विश्वजीत दयाल का स्थान लेंगे, जो जमुई के एसपी बनाए गए हैं।
बॉर्डर के पास वाले BSF शिविर में रात 10.30 बजे चली गोली, जवान और सीनियर में बहस के बाद हुई अनहोनी
2009 बैच के बीपीएस अधिकारी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर को पटना में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण) से मुजफ्फरपुर का SP (ग्रामीण) बनाकर भेजा गया है। प्रभाकर 2016 बैच के IPS अधिकारी विद्या सागर का स्थान लेंगे, जिन्हें पटना में ERSS का एसपी बनाया गया है।
इनके तीन अन्य जिलों के SP पटना में विभिन्न डिपार्टमेंट में ट्रांसफर किए गए हैं। इनमें 2016 बैच के अधिकारी शैशव यादव, 2018 बैच के मदन कुमार आनंद और 2016 बैच के अशोक मिश्रा शामिल हैं।
शैशव यादव को सहायक महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण), मदन कुमार आनंद को बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग का एसपी और अशोक मिश्रा को एसपी स्पेश ब्रांच बनाया गया है। पटना में एसपी स्पेशल ब्रांच रहे विनीत कुमार को एसपी जेहानाबाद बनाया गया है। वो अरविंद प्रताप सिंह की जगह लेंगे। अरविंद प्रताप सिंह एसपी समस्तीपुर का चार्ज लेंगे।
Bihar News: पटना में कार चालक ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंदा, महिला कांस्टेबल की मौत, ड्राइवर फरार