मोदी सरकार के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। इनमें बिहार से बने पांच मंत्री भी शामिल हैं। पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद को कानून मंत्री, बेगूसराय से जीते गिरिराज सिंह को पशुपालन मंत्री, नित्यानंद राय को गृहराज्य मंत्री, आरके सिंह को ऊर्जा मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार के साथ दो और मंत्रालयों की जिम्मेदारी मिली है। जबकि अश्विनी चौबे को राज्य स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, राम विलास पासवान को खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्रालय मिला है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (30 मई) शाम अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ ली। इस दौरान उनकी नई कैबिनेट की भी घोषणा हुई, जिसमें बिहार के भोजपुर और मिथिलांचल क्षेत्र के 2-2 सांसदों को जगह मिली है। हालांकि, बिहार के कुछ अहम नेताओं का पत्ता काट भी दिया गया है।
National Hindi News, 31 May 2019 LIVE Updates: दिन-भर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बिहार कोटे से एलजेपी प्रमुखस रामविलास पासवान को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं, पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद को भी कैबिनेट में मंत्री पद दिया गया है। ये दोनों भोजपुर से ताल्लुक रखते हैं। मिथिला के बेगूसराय से जीते गिरिराज सिंह भी काबीना मंत्री बनाए गए हैं। वहीं, मिथिला के उजियारपुर लोकसभा के सांसद नित्यानंद राय राज्यमंत्री बने हैं। भोजपुर के दोनों सांसदों राजकुमार सिंह (आरा), अश्विनी चौबे (बक्सर) 2014 की तरह इस बार भी मोदी कैबिनेट में बरकरार हैं। हालांकि, राजकुमार सिंह मूल रूप से सुपौल और अश्विनी चौबे भागलपुर के रहने वाले हैं। वहीं, नित्यानंद राय वैशाली जिले के मूल निवासी हैं।
2014 की मोदी सरकार में बिहार से शामिल कुछ बड़े नेताओं का इस बार पत्ता काट दिया गया है। इनमें कैबिनेट मंत्री रहे राधामोहन सिंह और राज्यमंत्री रहे रामकृपाल यादव के नाम प्रमुख हैं। वहीं, पिछली सरकार में बिहार से शामिल राजीव प्रताप रूडी भी नहीं दिखेंगे।
बिहार में मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2019 का रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में कुल 66038 परीक्षार्थी हुए थे शामिल जिनमें 48648 स्टूडेंट सफल रहे।
मोदी सरकार में जेडीयू मंत्रिपरिषद में नहीं शामिल हुई है। जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार कहा कि हम एनडीए के साथ हैं लेकिन हमको मंत्रिपरिषद में शामिल होने की कोई जरूरत नहीं है।
मोदी सरकार में नहीं शामिल होने से जेडीयू के इंकार के बाद कांग्रेस ने तंज कसा है। बिहार कांग्रेस नेता ने कहा कि NDA होगा दो फाड़ होना तय है।
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के पास राफेल लड़ाकू विमान की प्रतिकृति लगी दिखी। जिसको लेकर अब खूब चर्चा हो रहा है। वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ का के आवास के पास यह प्रतिकृति लगाई गई है।
छत्तीसगढ़ में CRPF की कोबरा बटालियन के जवानों ने आज बीजापुर में 5 किलोमीटर कंधे में उठाकर एक घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर से गिरने के बाद शख्स घायल हो गया था।
बेगूसराय से जीते गिरिराज सिंह को मोदी सरकार में पशुपालन, डेयरी और मत्स्य मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। जिसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे जो भी जिम्मेदारी दी गई है, मैं इसे पीएम के रोड मैप में आगे ले जाने के लिए काम करूंगा।
बिहार के सीएम और जेडी (यू) नेता नीतीश कुमार ने कहा कि जब मुझे बताया गया कि एक मंत्री पद जद (यू) को दिया जाएगा, तो मैंने कहा कि हमें इसकी आवश्यकता नहीं है। मैंने पार्टी में सभी से पूछा, उन्होंने कहा कि यह उचित नहीं है कि हम केवल एक सीट लेकर प्रतीकात्मक भागीदारी नई दिखा सकते। लेकिन हम हम एक साथ हैं, परेशान नहीं।
बारूण थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में दो गुटों में हिंसक झड़प की घटना की खबर है। बताया जा रहा है कि इस झड़प में दोनों पक्ष से दर्जनों लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बिहार के सिंघौल में अज्ञात लोगों द्वारा सड़क पर कथित तौर पर टक्कर मारने के बाद भाजपा के पंचायत अध्यक्ष गोपाल सिंह की कल देर रात हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है, यह एक हत्या है और मामले की जांच की जाएगी।
गुरुवार को मोदी कैबिनेट में बिहार से 6 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। जिसके बाद लोगों को उम्मीद है कि अब क्षेत्र में तेजी से होगा विकास होगा।
कल ही मोदी कैबिनेट में शामिल किए गए गिरिराज सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य बेगूसराय का विकास और पीएम नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करना है।