बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन सरकार चला रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने इस साल झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी से गठजोड़ नहीं करने और अपने दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी ने यह भी ऐलान किया कि वह भीड़ द्वारा हत्या, भ्रष्टाचार और बलात्कार की घटनाओं से त्रस्त राज्य में एक नया विकल्प देने की कोशिश करेगी।
जदयू की झारखंड इकाई के प्रमुख सुलखान मुर्मू ने नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ विचार-विमर्श के एक दिन बाद पटना में घोषणा की कि झारखंड विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी अकेले अपने बलबूते लड़ेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर 20 अगस्त को ‘नीतीश लाओ झारखंड बचाओ ’अभियान शुरू किया जाएगा और इसके पांच दिन बाद 25 अगस्त को रांची में नीतीश कुमार स्वयं चुनावी बिगुल फूंकेंगे।
Highlights
बिहार के गया में गांव वालो ने चोरी का आरोप लगाते हुए एक युवक की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। यह घटना बिगहा कल्याणपुर की बताई जा रही है।
राजधानी पटना में जम्मू कश्मीर के फैसले की वजह से पुलिस मुख्यालय ने पटना समेत कई जिलो में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
बिहार के बगहा में डायरिया की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें कि डायरिया के डर से कई परिवार गांव से पलायन कर चुके है।
राजधानी पटना में कश्मीर के मसले पर राजद प्रवक्ता बीरेंद्र ने कहा कि धारा 370 के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नही की जाएगी।
बिहार: चलती ट्रेन में अपराधियों ने एक पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी और बीच बचाव करने आये पति को भी गोली मार दी। घटना के वक्त ट्रेन बेगूसराय से बरौनी जा रही थी।
बिहार के वैशाली में एक युवक को बाईक पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।
प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पूर्णिया बस हादसे पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है। वे बोलो, 'पूर्णिया में हृदय विदारक घटना पर मर्माहत' 'प्रशासन घायलों का यथाशीघ्र इलाज करवाये' 'पीड़ित परिवारों के प्रति शोक-संवेदना प्रकट करता हूं।'
मुजफ्फरपुर पुलिस मुख्यालय ने एक आदेश जारी 12 दागी थानेदारों को जल्द ही हटाए जाने की बात कही है। एसएसपी मनोज कुमार ने दी यह जानकारी दी है।
बिहार के रुपासपुर में बच्चा चोरी के आरोप में एक भिखारी को भींड़ ने पीट पीट कर मार डाला। पटना शहर के एसपी अभिनव कुमार के अनुसार इस घटना में एक भिखारी की मौत हो गई है वहीं 2 अन्य लोगों को छुड़ा लिया गया है। वहीं इस मामले में मॉब लिचिंग का केस दर्ज कर 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बिहार के पूर्णिया में हुए एक बस हादसे में 1 यात्री की मौत हो गई है जबकि अन्य 13 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार घटना के बाद बस में आग लग गई है।वहीं पुलिस द्वारा बस में फंसे लोगों की मदद भी की जा रही है।
ऊर्जा मंत्री सह अररिया जिला प्रभारी विजेंद्र यादव ने बाढ़ पर बोलते हुइ कहा कि नाव की कमी तो है, लेकिन अब तो बाढ़ खत्म हो गई है। बता दें कि राज्य के 12 जिले अभी भी बाढ़ के चपेट में हैं।
सीवान में नगर परिषद के सफाई कर्मी परिषद गेट के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें ये आउटसोर्सिंग से नाराज हैं। वहीं इस बीच नगर परिषद के ईओ कर्मियों को समझने के लिए पहुंचे हैं।
मुंबई में भारी बारिश की वजह से कई ट्रेनें रद्द हो गई हैं। इन ट्रेनों में 11061 मुंबई- दरभंगा 24 घंटे के लिए रद्द, 11062 दरभंगा- मुंबई 24 घंटे के लिए रद्द, 12141 मुंबई- राजेंद्र नगर 24 घंटे के लिए रद्द, 12142 राजेंद्र नगर- मुंबई 24 घंटे के लिए रद्द और 13201 राजेंद्र नगर- मुंबई एक्सप्रेस को किया रद्द किया गया है।
भाजपा के साथ गठबंधन सरकार चला रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ही दम पर झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बता दें कि उन्होंने बीजेपी के साथ गठबंधन करने से इंकार कर अकेले ही लड़ने की बात कही है।