बिहार में भाजपा के साथ गठबंधन सरकार चला रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने इस साल झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी से गठजोड़ नहीं करने और अपने दम पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी ने यह भी ऐलान किया कि वह भीड़ द्वारा हत्या, भ्रष्टाचार और बलात्कार की घटनाओं से त्रस्त राज्य में एक नया विकल्प देने की कोशिश करेगी।

जदयू की झारखंड इकाई के प्रमुख सुलखान मुर्मू ने नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ विचार-विमर्श के एक दिन बाद पटना में घोषणा की कि झारखंड विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी अकेले अपने बलबूते लड़ेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों पर 20 अगस्त को ‘नीतीश लाओ झारखंड बचाओ ’अभियान शुरू किया जाएगा और इसके पांच दिन बाद 25 अगस्त को रांची में नीतीश कुमार स्वयं चुनावी बिगुल फूंकेंगे।

Live Blog

17:01 (IST)05 Aug 2019
गया: चोरी के आरोप मे युवक की पीट-पीटकर हत्या

बिहार के गया में गांव वालो ने चोरी का आरोप लगाते हुए एक युवक की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। यह घटना बिगहा कल्याणपुर की बताई जा रही है।

14:15 (IST)05 Aug 2019
पटना: पुलिस का हाई अलर्ट

राजधानी पटना में जम्मू कश्मीर के फैसले की वजह से पुलिस मुख्यालय ने पटना समेत कई जिलो में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

13:51 (IST)05 Aug 2019
बगहा: डायरिया से 3 लोगो की हुई मौत

बिहार के बगहा में डायरिया की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई। आपको बता दें कि डायरिया के डर से कई परिवार गांव से पलायन कर चुके है।

13:28 (IST)05 Aug 2019
पटना: कश्मीर के मसले पर राजद प्रवक्ता बीरेंद्र ने दिया बयान

राजधानी पटना में कश्मीर के मसले पर राजद प्रवक्ता बीरेंद्र ने कहा कि धारा 370 के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नही की जाएगी।

13:08 (IST)05 Aug 2019
अपराधियों ने चलती ट्रेन में पत्नी का गला काटा

बिहार: चलती ट्रेन में अपराधियों ने एक पत्नी की गला काट कर हत्या कर दी और बीच बचाव करने आये पति को भी गोली मार दी। घटना के वक्त ट्रेन बेगूसराय से बरौनी जा रही थी।

10:55 (IST)05 Aug 2019
वैशाली: युवक को अपराधियों ने मारी गोली

बिहार के वैशाली में एक युवक को बाईक पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी।

10:34 (IST)05 Aug 2019
तेजस्वी यादव ने पूर्णिया में बस हादसे पर ट्वीट कर शोक संवेदना प्रकट की

प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पूर्णिया बस हादसे पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है। वे बोलो, 'पूर्णिया में हृदय विदारक घटना पर मर्माहत' 'प्रशासन घायलों का यथाशीघ्र इलाज करवाये' 'पीड़ित परिवारों के प्रति शोक-संवेदना प्रकट करता हूं।'

10:27 (IST)05 Aug 2019
मुजफ्फरपुर पुलिस मुख्यालय ने 12 दागी थानेदार को जल्द हटा सकती है

मुजफ्फरपुर पुलिस मुख्यालय ने एक आदेश जारी 12 दागी थानेदारों को जल्द ही हटाए जाने की बात कही है। एसएसपी मनोज कुमार ने दी यह जानकारी दी है।

10:10 (IST)05 Aug 2019
बच्चा चोरी के आरोप में भींड़ ने एक भिखारी को मार डाला

बिहार के रुपासपुर में बच्चा चोरी के आरोप में एक भिखारी को भींड़ ने पीट पीट कर मार डाला। पटना शहर के एसपी अभिनव कुमार के अनुसार इस घटना में एक भिखारी की मौत हो गई है वहीं 2 अन्य लोगों को छुड़ा लिया गया है। वहीं इस मामले में मॉब लिचिंग का केस दर्ज कर 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

09:58 (IST)05 Aug 2019
बिहार के पूर्णिया में हुआ बस हादसा, 1 की मौत, 13 घायल

बिहार के पूर्णिया में हुए एक बस हादसे में 1 यात्री की मौत हो गई है जबकि अन्य 13 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार घटना के बाद बस में आग लग गई है।वहीं पुलिस द्वारा बस में फंसे लोगों की मदद भी की जा रही है। 

09:29 (IST)05 Aug 2019
बाढ़ को लेकर नीतीश के मंत्री के अजब बोल

ऊर्जा मंत्री सह अररिया जिला प्रभारी विजेंद्र यादव ने बाढ़ पर बोलते हुइ कहा कि नाव की कमी तो है, लेकिन अब तो बाढ़ खत्म हो गई है। बता दें कि राज्य के 12 जिले अभी भी बाढ़ के चपेट में हैं।

08:49 (IST)05 Aug 2019
आउटसोर्सिंग से नाराज नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन

सीवान में  नगर परिषद के सफाई कर्मी परिषद गेट के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें ये आउटसोर्सिंग से नाराज हैं। वहीं इस बीच नगर परिषद के ईओ  कर्मियों को समझने के लिए पहुंचे हैं। 

08:35 (IST)05 Aug 2019
मुंबई में भारी बारिश के कारण कई ट्रेने रद्द

मुंबई में भारी बारिश की वजह से कई ट्रेनें रद्द हो गई हैं। इन ट्रेनों में 11061 मुंबई- दरभंगा 24 घंटे के लिए रद्द, 11062 दरभंगा- मुंबई 24 घंटे के लिए रद्द, 12141 मुंबई- राजेंद्र नगर 24 घंटे के लिए रद्द, 12142 राजेंद्र नगर- मुंबई 24 घंटे के लिए रद्द और 13201 राजेंद्र नगर- मुंबई एक्सप्रेस को किया रद्द किया गया है। 

08:09 (IST)05 Aug 2019
विधानसभा चुनाव में जदयू अकेले ही लड़ेगी चुनाव

भाजपा के साथ गठबंधन सरकार चला रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ही दम पर झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बता दें कि उन्होंने बीजेपी के साथ गठबंधन करने से इंकार कर अकेले ही लड़ने की बात कही है।