Bihar Municipal Election 2022 Results: बिहार नगर निकाय चुनाव 2022 (Bihar Mayor and Dy Mayor Election Results) के परिणाम सामने आ गए हैं। निगम चुनाव परिणाम में बीजेपी (BJP) का ज्यादा दम नहीं दिख सका। राज्य के कुल 17 नगर निगमों में मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षदों के लिए चुनाव दो चरणों में संपन्न हुआ था। वहीं शुक्रवार 30 दिसंबर को मतगणना पूरा हुआ।

17 निगमों में गया नगर निगम (Gaya Nagar Nigam) को छोड़कर बाकी सभी 16 शहरों में महिलाओं ने मेयर सीट पर जीत हासिल की है। गया नगर निगम चुनाव में डिप्टी मेयर पद के लिए जीतीं 62 साल की चिंता देवी सड़कों पर झाड़ू लगाने का काम करती थीं। साल 2020 में रिटायरमेंट के बाद वह गया के केदारनाथ मार्केट में सब्जी बेचने का काम करने लगी थीं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराया।

Bihar Municipal Election 2022 Results: 17 नगर निगमों का परिणाम

नगर निगममेयरडिप्टी मेयर
पटनासीता साहूरेशमा चंद्रवंशी
मुजफ्फरपुरनिर्मला देवीमोनालिसा
गयागणेश पासवानचिंता देवी
भागलपुरडॉ. वसुंधरा लालसलाउद्दीन अहसन
आराइंदू देवीपूनम देवी
बिहारशरीफअनीता देवीआइशा शाहीन
सासारामकाजल कुमारीसत्यवती देवी
छपराराखी गुप्तारागिनी देवी
मोतिहारीप्रीति गुप्तालालबाबू प्रसाद गुप्ता
बेतियागरिमा सिकारियागायत्री देवी
सीतामढ़ीरौनक जहां परवेजआशुतोष कुमार
दरभंगाअंजुम आरानाजिया हसन
समस्तीपुरअनीता रामरामबालक पासवान
पुर्णियांविभा कुमारीपल्लवी गुप्ता
कटिहारउषा देवी अग्रवालमंजूर खान
मुंगेरकुमकुम देवीखालिद हुसैन
बेगूसरायपिंकी देवीअनीता देवी

महिलाओं के लिए 7 सीट रिजर्व, 16 सीटों पर कब्जा

बिहार नगर निगम (Bihar Nagar Nigam) में कुल 17 मेयर पदों में 6 सीट बीजेपी (BJP) के खाते में आई हैं। वहीं 6 सीटों पर महागठबंधन (Mahagathbandhan) की पार्टियों का कब्जा हुआ है। डिप्टी मेयर की सीट पर 17 में 3 बीजेपी समर्थित और पांच महागठबंधन में शामिल पार्टियों ने कब्जा किया है। नगर निगम चुनाव 2022 में मेयर की 7 सीटें ही महिलाओं के लिए रिजर्व थीं, लेकिन 16 सीटों पर उन्होंने कब्जा किया है।

Bihar के चार बड़े नगर निगम का हाल

राज्य के चार बड़े नगर निगमों में गया को छोड़कर तीन पर बीजेपी (BJP) को जीत मिली है। राजधानी पटना में मेयर पद पर बीजेपी समर्थित सीता साहू ने और डिप्टी मेयर पद पर बीजेपी समर्थित रेशमी चंद्रवंशी ने जीत दर्ज की। मुजफ्फरपुर में निर्मला साहू और भागलपुर में भी भाजपा की नेता डॉ. वसुंधरा लाल ने मेयर पद पर जीत दर्ज की है। गया में मेयर पद पर महागठबंधन (Mahagathbandhan) के उम्मीदवार गणेश पासवान जीतकर आए हैं।