Bihar Exit Polls Results: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर वोटिंग खत्म होने के बाद अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल्स के आंकड़े जारी कर दिए हैं। खास बात यह भी है कि लगभग सभी एग्जिट पोल्स में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है, जबकि विपक्षी दलों के महागठबंधन के सरकार बनने की उम्मीदों को झटका लगने की भविष्यवाणी भी की गई है।
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार रिकॉर्ड वोटिंग हुई है, जिसके चलते राजनीतिक विश्लेषकों के लिए अनुमान लगाना भी दुविधा वाला हो सकता है। हालांकि, सभी एग्जिट पोल्स फिर से नीतीश कुमार की सरकार बनने की अनुमान लगाया गया है। तेजस्वी यादव इस चुनाव में विपक्षी गठबंधन के सीएम उम्मीदवार हैं लेकिन उनके सीएम बनने की संभावनाएं एग्जिट पोल्स में काफी कम बताई गई हैं।
Bihar Exit Polls Results LIVE Updates
बिहार के किस एग्जिट पोल्स में किसे बहुमत?
पीपल्स पल्स: पीपल्स पल्स एग्जिट पोल की भविष्यवाणी की बात करें तो एनडीए को 133 159 महागठबंधन को 75 से 101 प्रशांत किशोर की जनसुराज को जीरो से 5 और अन्य को दो से आठ सिम मिलने का अनुमान जताया गया है।
IANS- Matrize: मैटराइज के एग्जिट पोल की बात करें तो इसके सर्वे में एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा महागठबंधन को 70 से 90 सीटें, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को 0-2 से दो सीटें और अन्य को 0-5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
दैनिक भास्कर: दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल्स की बात करें तो एनडीए गठबंधन को 145 से 160, महागठबंधन को 73-91, जनसुराज को 0 से 3 और अन्य से 5 से 7 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: बिहार के एग्जिट पोल को लेकर आया आरजेडी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा?
पीपल्स इनसाइट: पीपल्स इनसाइट्स के एग्जिट पोल की बात करें तो इसमें एनडीए को 133 से 148 महागठबंधन को 87 से 102 जनसुराज को 0 से 2 अन्य को 3-6 सीटें मिलने का अनुमान है।
JVC Exit Poll: जेवीसी के एग्जिट पोल की बात करें तो इसमें एनडीए को 135 150 महागठबंधन को 88 से 103 जनसुराज को 0-1 सीट और अन्य को 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
P-Marq: पी मारक्यू के एग्जिट पोल में एनडीए को 142-162, महागठबंधन को 80 से 98, जनसुराज को 1-4 और अन्य को 0-3 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: नतीजों से पहले ही बिहार में कांग्रेस को जबरदस्त झटका, शकील अहमद ने 88 साल पुराना नाता तोड़ा
चाणक्य स्ट्रेटजी: चाणक्य स्ट्रेटजी के एग्जिट पोल में एनडीए को 130 से 138, महागठबंधन को 100-108 जनसुराज को शून्य और अन्य को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
| क्र. सं | बिहार एग्जिट पोल 2025 | एनडीए | महागठबंधन | जन सुराज | अन्य |
| 1 | Matrize | 147-167 | 70 – 90 | 00-02 | 02-08 |
| 2 | People’s Pulse | 133-159 | 75-101 | 00-05 | 02-08 |
| 3 | Dainik Bhaskar | 145-160 | 73-91 | 00-03 | 05-07 |
| 4 | Peoples Insight | 133-148 | 87-102 | 00-02 | 03-06 |
| 5 | JVC | 135-150 | 88-103 | 00-01 | 03-06 |
| 6 | P-Marq | 142-162 | 80-98 | 01-04 | 00-03 |
| 7 | Chanakya Strategies | 130-138 | 100-108 | 00-00 | 03-05 |
बिहार में विधानसभा की 243 सीटों पर दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी। चुनाव नतीजे तो 14 नवंबर को आएंगे। अनुमान है कि राज्य में एक बार फिर एनडीए गठबंधन को बहुमत मिल सकता है। हालांकि, अभी लोगों को नतीजों का इंतजार करना चाहिए, क्योंकि ये अनुमान है, सटीक नतीजों इलेक्शन कमीशन द्वारा वोटों की गिनती के बाद आएंगे।
यह भी पढ़ें: बिहार में वोटिंग खत्म होते ही सामने आए एग्जिट पोल्स के आंकड़े, जानें किसे मिल रहा बहुमत
