बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। बिहार में पहले चरण के लिए 6 नवंबर जबकि दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इस बीच एक ओपिनियन पोल आया है जिसमें एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत में मिलता दिखाई दे रहा है।

NDA में किस दल को कितनी सीटें?

IANS-MATRIZE ओपिनियन पोल के अनुसार बिहार में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। इस ओपिनियन पोल के अनुसार बिहार में बीजेपी को 80 से 85 सीटें मिल सकती है जबकि जनता दल यूनाइटेड को 60 से 65 सीटें मिल सकती है। वहीं जीतनराम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 3 से 6, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को 4 से 6, उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक से दो सीट मिल सकती है।

Bihar Election 2025 Dates LIVE Updates

महागठबंधन की क्या है स्थिति?

वहीं अगर महागठबंधन की बात करें तो आरजेडी को 60 से 65 सीटें मिल सकती हैं। जबकि कांग्रेस को 7 से 10, सीपीआईएमएल को 6 से 9, सीपीएम को 0 से 1, वीआईपी को 2 से 4 सीट मिल सकती है।

‘हम संतुष्ट नहीं हैं…’, बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बोले कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा

इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को 1 से 3 सीट मिल सकती है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पहली बार चुनावी मैदान में है और उसे 2 से 5 सीटें मिल सकती है। जबकि अन्य को 7 से 10 सीटें मिल सकती है।

2020 में किसे मिली थी कितनी सीट?

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को जीत हासिल हुई थी। एनडीए गठबंधन ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 125 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि महागठबंधन ने 110 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी को 75 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि भाजपा को 74 सीटें मिली थी। वहीं नीतीश कुमार की जेडीयू को 43, कांग्रेस को 19 सीपीआईएमएल को 12 और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने 5 सीटों पर जीत हासिल की थी।