Bihar Elections Survey: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 6 नवंबर को पहले फेज के तहत 121 सीटों पर वोटिंग होनी है। पहले चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने से ठीक पहले एक लेटेस्ट ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसमें दावा किया गया है कि राज्य में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन सकती है, जबकि बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ सकती है।
दरअसल, बिहार चुनाव को लेकर ये सर्वे आईएएनएस-मैटराइज द्वारा किया गया है। एजेंसी के सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि एनडीए गठबंधन को 153-164 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा विपक्षी दलों के महागठबंधन को 76-87 सीटें मिलने का अनुमान है।
| क्रम संख्या | गठबंधन | सीटें | 
| 1 | NDA | 153-164 | 
| 2 | MGB | 76-87 | 
किसकों मिल रही कितनी सीटें?
बिहार में वोटिंग से ठीक पहले सामने आए ओपिनियन पोल में दावा किया गया है कि राज्य में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। पार्टी को राज्य में 83-87 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा जेडीयू को 61-65 सीटें मिल सकती हैं। वहीं चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 4-5 सीटें मिल सकती हैं। वहीं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर को इस चुनाव में 4-5 सीटें मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: बिहार की इन चार सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार ही जीतेंगे!
| क्रम संख्या | पार्टी | सीटें | 
| 1 | BJP | 153-164 | 
| 2 | JDU | 76-87 | 
| 3 | RJD | 62-66 | 
| 4 | INC | 7-9 | 
| 5 | LJP (RV) | 4-5 | 
| 6 | VIP | 1-2 | 
| 7 | CPIML | 6-8 | 
| 8 | RLM | 1-2 | 
| 9 | HAMS | 4-5 | 
कांग्रेस की वजह से टूटेगा तेजस्वी का सपना?
बात विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की बात करें तो आरजेडी को 62-66 और कांग्रेस को 7-9 सीटे मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा सीपीएम (एमएल) को 6-8 और विकासशील इंसान पार्टी को 1-2 सीट मिलने को दिख रही हैं।
यह भी पढ़ें: ‘चुनाव बाद पकड़ाएंगे झुनझुना’, तेज प्रताप यादव ने छोटे भाई तेजस्वी को बताया बच्चा
अन्य दलों की कितनी सीटें?
इसके अलावा बिहार चुनाव में इस बार खड़े हो रहे अन्य छोटे दलों की बात करें तो असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को 1-2, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को 1-3 सीट मिलने का अनुमान है। अन्य प्रत्याशियों को भी 1-4 सीटें तक मिलने की संभावना भी है।
यह भी पढ़ें: आबादी 17% से ज्यादा; महागठबंधन, एनडीए और जन सुराज, जानें किसने-कितना दिया मुसलमानों में अगड़े या पिछड़े को टिकट
कितने लोगों से ली राय?
आईएएनएस-मैटराइज के ओपिनियन पोल में इस बार बिहार के 73,287 लोगों से बातचीत की गई है। सर्वे में 38,109 पुरुषों, 19,787 महिलाओं और 15,390 युवाओं को शामिल किया गया है। एजेंसी का दावा है कि उसके सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर +/- 3 प्रतिशत हो सकता है।
पोलस्ट्रैट के पोल में भी एनडीए की जीत का दावा
| क्रम संख्या | गठबंधन | सीटें | 
| 1 | NDA | 133-143 | 
| 2 | MGB | 93-102 | 
एक अन्य ओपिनयन पोल यानी पोलस्ट्रैट का अनुमान भी सामने आ गया है। एनडीए को बिहार में 133 से 143 सीटें मिल सकती हैं, जबकि विपक्षी दलों के ‘महागठबंधन’ को 93-102 सीटें दी गई हैं। बीजेपी को 70-72 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 10-13, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को 1-2, जबकि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (आईआईपी) को 0-1 सीट दी गई है।
यह भी पढ़ें: ‘शिकारी आएगा, जाल बिछाएगा, दाना डालेगा…’, चिराग पासवान के बहनोई ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज
