एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने जेडीयू प्रमुख व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके बीच दरार की बात खारिज करते हुए शनिवार को कहा कि मुझे एनडीए के चेहरे के रूप में नीतीश कुमार से कोई समस्या नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि ‘मैं भाजपा द्वारा चुने गए किसी भी टॉम, डिक या हैरी के साथ खुश हूं।’ राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं और चिराग पासवान द्वारा नीतीश की सार्वजनिक आलोचना को माना जा रहा था कि एलजेपी, जेडीयू प्रमुख के नेतृत्व में चुनाव लड़ने से खुश नहीं है।

चिराग ने एनडीटीवी से कहा कि एनडीए सहयोगियों को एक सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम पर सहमत होने की जरुरत है। इसमें उनका ‘बिहार पहले, बिहारी पहले’ अभियान शामिल है। चिराग ने ये भी कहा कि वो नीतीश कुमार के उन वादों पर काम करने को तैयार नहीं जो उन्होंने साल 2015 के चुनाव से पहले घोषित किए थे। इधर चिराग पासवान के ताजा बयान से माना जा रहा है कि उन्होंने चुनाव अकेले लड़ने के ख्याल को पीछे छोड़ दिया है और पार्टी भाजपा के साथ भी अपने रिश्ते खराब नहीं करना चाहती है।

Live Blog

08:44 (IST)13 Sep 2020
भाजपा आत्मनिर्भर की बात करती है, मगर बिहार में खुद 24 साल से उधार के चेहरे पर है- तेजस्वी यादव का तंज

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य में पार्टी को आत्मनिर्भर होने की सलाह दी है। तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी ने आत्मनिर्भर बिहार के बारे में बात की है। कितना हास्यास्पद कैम्पेन है? मैं उनको सलाह देना चाहूंगा कि बिहार में बीजेपी तो पहले आत्मनिर्भर हो जाए। 24 साल से उधार के चेहरे पर निर्भर है। वह चेहरा जिसने 2013 में बीजेपी के साथ विश्वासघात कर जनादेश का अपमान किया। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, 'दूसरी बात- बिहार में 15 वर्ष शासन करने के बाद इन लोगों को दिव्य ज्ञान प्राप्त हुआ है कि बिहार को आत्मनिर्भर बनाना है। ऊपर से नीचे दिल्ली से पटना तक इनकी सरकार है फिर भी क्यों नहीं आत्मनिर्भर बन पाया? पहले पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा देकर आत्मनिर्भर बना दीजीए'

08:09 (IST)13 Sep 2020
भाजपा अध्यक्ष बिहार पहुंचे

चुनाव से पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के लिए बिहार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जयदू प्रमुख नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चुनावी बिगुल फूंकते हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत की। अपने संबोधन के दौरान जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इसके अलावा उन्होंने बिहार की जनता से कहा कि कभी सोचा था दरभंगा में भारत का उड्डयन मंत्री पहुंचेगा? इस बात को समझिए। यह ऊंगली बहुत मायने रखती है, जब कमल पर यह दबती है, तो देश का उड्डयन मंत्री दरभंगा पहुंचता है, इधर-उधर दब गयी तो कोई नहीं पूछेगा। उन्होंने कहा कि, दुनिया के कुल मखाने में से 90% बिहार में होता है, उसमें से भी 80% मिथिला की धरती पर होता। यहां मखाने का करीब 600 करोड़ रुपये का व्यापार होता है, हमारी कोशिश है कि हम इसे आगे बढ़ाएं।

07:31 (IST)13 Sep 2020
चिराग पासवान ने 16 सितंबर को बुलाई LJP की बैठक, सीटों की हिस्सेदारी पर हो सकती है चर्चा

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने 16 सितंबर को पार्टी के सभी सांसदों की बैठक बुलाई है। लोजपा के सूत्रों ने बताया कि बैठक में पार्टी की बिहार इकाई के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा कि उसे 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा के चुनाव में 143 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए। राज्य से लोकसभा में लोजपा के छह सदस्य हैं और राज्यसभा में एक सदस्य इसके संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान हैं। पार्टी को यह भी उम्मीद है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दो प्रमुख दलों- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जद(यू) और भाजपा के बीच सीट बंटवारे को लेकर बैठक के समय तक स्पष्टता आ जाएगी। लोजपा के सूत्रों ने बताया कि राज्य में पार्टी की स्थिति को कमजोर करने का कोई भी प्रयास जद(यू) के खिलाफ जाएगा। उन्होंने बताया कि जद(यू) लोजपा को नीचा दिखाने का काम कर रहा है। उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी के दलित नेता जीतन राम मांझी के साथ हाथ मिलाने के फैसले का हवाला दिया, जिनका लोजपा पर निशाना साधने का इतिहास रहा है। लोजपा का आधार मुख्य रूप से दलित वर्ग है।

06:20 (IST)13 Sep 2020
बिहार में राजग गठबंधन मोदी के मार्गदर्शन, नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा : नड्डा 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में भाजपा, जदयू एवं लोजपा का राजग गठबंधन एकजुट होकर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगा और शानदार जीत दर्ज करेगा।

05:32 (IST)13 Sep 2020
मोदी बिहार की तीन पेट्रोलियम परियोजनाओं को कल राष्ट्र को सर्मिपत करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार में एक एलपीजी पाइपलाइन परियोजना और बॉटंिलग संयंत्रों का उद्घाटन करेंगे। बिहार में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार राज्य के लिए विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ा रही है।

04:27 (IST)13 Sep 2020
लोजपा ने 16 को पार्टी सांसदों की बुलाई बैठक

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने 16 सितंबर को पार्टी के सभी सांसदों की बैठक बुलाई है। लोजपा के सूत्रों ने बताया कि बैठक में पार्टी की बिहार इकाई के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा कि उसे 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा के चुनाव में 143 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए।

03:38 (IST)13 Sep 2020
डॉ. रघुवंश प्रसाद की स्थिति में सुधार नहीं

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की स्थिति में सुधार नहीं है। वह फिलहाल एम्स में वेंटिलेटर पर हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के बाद की कुछ दिक्कतों को लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में हाल में भर्ती हुए सिंह ने बृहस्पतिवार को राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसपर लालू ने उनसे कहा था वह जल्द स्वस्थ हों, फिर बैठकर बात करेंगे।

02:52 (IST)13 Sep 2020
झारखंड के सीएम सोरेन ने की लालू से मुलाकात, सवा घंटे तक चला विचार-विमर्श

झारखंड के मुख्यमंत्री शनिवार अपराह्न लगभग दो बजे रिम्स पहुंचे और रिम्स निदेशक के बंगले में इलाजरत लालू से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच लगभग सवा घंटे तक विचार-विमर्श चला। लालू से मुलाकात के बाद रिम्स निदेशक के बंगले से बाहर आए सोरेन ने मीडिया से कहा, ‘‘लालू जी की सेहत अब बहुत बेहतर है।’’

22:11 (IST)12 Sep 2020
लालू को मिला सोरेन का साथ, चुनाव में साथ आएगी राजद और झामुमो

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को यहां राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की तथा बिहार में साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की। लालू चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं। मुख्यमंत्री  शनिवार को अपराह्न लगभग दो बजे रिम्स पहुंचे और रिम्स निदेशक के बंगले में इलाजरत लालू से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच लगभग सवा घंटे तक विचार-विमर्श चला। लालू से मुलाकात के बाद रिम्स निदेशक के बंगले से बाहर आए सोरेन ने मीडिया से कहा, ‘‘लालू जी की सेहत अब बहुत बेहतर है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वैसे मैं जानता हूं कि आप लोग यहां बिहार चुनाव के बारे में सवाल पूछने के लिए एकत्रित हैं। इस विषय को लेकर लालू जी के लोग अधिकृत हैं। वहां बातें होंगी। राजनीतिक बातें तो राजनीतिक मंच पर ही होंगी। हां, इतना बता दूं कि बिहार में हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे।’’

21:42 (IST)12 Sep 2020
दरभंगा हवाईअड्डे से जल्द ही दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू के लिए हर रोज विमान भरेंगे उड़ान: पुरी

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि दरभंगा हवाईअड्डे से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू के लिए प्रत्येक दिन स्पाइस जेट के विमान नवंबर महीने के पहले सप्ताह से उड़ान भरेंगे। दरभंगा हवाईअड्डे के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुँचे पुरी ने पत्रकारों से कहा कि इस हवाईअड्डे से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू के लिए प्रत्येक दिन स्पाइस जेट के विमान नवंबर महीने के पहले सप्ताह से उड़ान भरेंगे और इसके लिए बुकिंग 30 सितंबर से पहले हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार के प्रसिद्ध पर्व छठ के बहुत पहले यहां से उड़ान चालू हो जाएंगी। दरभंगा के भाजपा सांसद गोपाली जी ठाकुर और मधुबनी के अशोक कुमार यादव सहित अन्य स्थानीय विधायकों की मौजूदगी में पुरी ने कहा कि कोविड-19 महामारी एवं वर्षा के कारण यहां कार्य पूरा होने में थोड़ी रुकावट आयी थी ।

20:26 (IST)12 Sep 2020
मोदी बिहार की तीन पेट्रोलियम परियोजनाओं को कल राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार में एक एलपीजी पाइपलाइन परियोजना और बॉटलिंग संयंत्रों का उद्घाटन करेंगे। बिहार में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार राज्य के लिए विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ा रही है। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इन परियोजनाओं में पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन परियोजना का दुर्गापुर-बांका खंड और दो एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र शामिल हैं। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) द्वारा निर्मित 193 किलोमीटर की दुर्गापुर-बांका पाइपलाइन खंड पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन विस्तार परियोजना का हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने 17 फरवरी, 2019 को इसका शिलान्यास किया था।

18:07 (IST)12 Sep 2020
बिहार: जगत प्रकाश नड्डा नेपद्मश्री से सम्मानित किसान चाची से मुलाकात की

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मुजफ्फरपुर में पद्मश्री से सम्मानित किसान चाची से मुलाकात की।

Image

17:35 (IST)12 Sep 2020
लालू से मिलने सोरेन पहुंचे रिम्स, बिहार में मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को यहां राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की तथा बिहार में साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की। लालू चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं। मुख्यमंत्री आज अपराह्न लगभग दो बजे रिम्स पहुंचे और रिम्स निदेशक के बंगले में इलाजरत लालू से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच लगभग सवा घंटे तक विचार-विमर्श चला। लालू से मुलाकात के बाद रिम्स निदेशक के बंगले से बाहर आए सोरेन ने मीडिया से कहा, ‘‘लालू जी की सेहत अब बहुत बेहतर है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वैसे मैं जानता हूं कि आप लोग यहां बिहार चुनाव के बारे में सवाल पूछने के लिए एकत्रित हैं। इस विषय को लेकर लालू जी के लोग अधिकृत हैं। वहां बातें होंगी। राजनीतिक बातें तो राजनीतिक मंच पर ही होंगी। हां, इतना बता दूं कि बिहार में हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे।’’