Bihar Chunav Results: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना में एनडीए ने प्रचंड बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि महागठबंधन को करारा झटका लगा है। इसके चलते एनडीए खेमे में जश्न मनाया जा रहा है, तो दूसरी ओर विपक्षी महागठबंधन में आंतरिक टकराव की देखने को मिल रहा है। बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने महागठबंधन की रणनीति पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
दरअसल, इंडिया गठबंधन बिहार चुनाव में के अब तक के रुझानों में 50 सीट भी पार नहीं कर पाया है, जबकि एनडीए 200 पार कर चुका है। अब कांग्रेस नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने चुनाव नतीजों पर नाराजगी जताई और सत्तारूढ़ गठबंधन को प्रचंड जीत के लिए बधाई दी।
Breaking News LIVE Today | Bihar Elections Results LIVE | Bihar Elections Results ECI LIVE
कृष्णा अलावरू और संजय यादव पर उठाए सवाल
पटना में राज्यसभा सांसद और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, “हम आत्ममंथन करेंगे कि कांग्रेस कहाँ पिछड़ गई। हालांकि, मैं नीतीश कुमार और एनडीए को बधाई देता हूं। दोस्ताना मुक़ाबला नहीं होना चाहिए था। राजद के संजय यादव और हमारी पार्टी के कृष्णा अलावरु बेहतर बताएंगे कि चुनावों में हमारा प्रदर्शन इतना खराब क्यों रहा।”
यह भी पढ़ें: क्या नीतीश कुमार नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री? बिहार बीजेपी प्रभारी के बयान ने बढ़ाईं अटकलें
आरजेडी-कांग्रेस में नहीं दिखा सामंजस्य
बता दें कि कृष्णा अलावरू बिहार कांग्रेस के प्रभारी हैं और उनकी ही सिफारिश पर कांग्रेस हाईकमान ने अखिलेश प्रसाद सिंह को हटाकर राजेश राम को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। सीट शेयरिंग के मुद्दे पर राजेश राम कृष्णा अलावरू ने ही सीट शेयरिंग के मुद्दे पर आरजेडी के साथ बातचीत की थी। इसके चलते ही आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन में आंतरिक तौर पर सिरफुटौव्वल की स्थिति रही।
इसके अलावा संजय यादव आरजेडी की पूरी चुनावी रणनीति बना रहे थे। इसको लेकर आरजेडी में पहले ही टकराव की स्थिति थी। अब जब नतीजे सामने आ रहे हैं, तो संजय यादव के खिलाफ भी महागठबंधन के अंदर से संजय यादव के खिलाफ नाराजगी दिख रही है।
