बिहार की बखरी विधानसभा सीट बेगूसराय लोकसभा के तहत आती है। बखरी सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। पिछले एक दशक में इस सीट पर कभी सीपीआई के उम्मीदवार जीते हैं तो कभी राष्ट्रीय जनता दल ने जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी दूसरे नंबर पर रही है। इस बार भी मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। आइए अब पिछले तीन विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालते हैं और यहां के जातीय समीकरण को समझने की कोशिश करते हैं।

2020 के चुनाव में बखरी विधानसभा सीट से सीपीआई के उम्मीदवार सूर्यकांत पासवान जीते थे। उन्हें कुल 72,177 वोट मिले थे। वहीं भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट रामशंकर पासवान को 71,400 वोट मिले और वे दूसरे नंबर पर रहे। सूर्यकांत पासवान ने रामशंकर पासवान को महज 777 वोटों के अंतर से हराया था। आरएलएसपी के प्रत्याशी विजय पासवान को 3,857 वोट मिले और वे तीसरे नंबर पर रहे।

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने वोट मिले
सूर्यकांत पासवानसीपीआई (CPI)72,177
रामशंकर पासवानभारतीय जनता पार्टी (BJP)71,400
विजय पासवानआरएलएसपी (RLSP)3,857

2015 विधानसभा चुनाव परिणाम

वहीं अब बात अगर साल 2015 के विधानसभा चुनाव की करें तो बखरी सीट से राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार उपेंद्र पासवान जीते थे। उन्हें 72,632 वोट मिले थे। बीजेपी के रामानंद राम को 32,376 वोट मिले और वे दूसरे नंबर पर रहे। उपेंद्र पासवान ने रामानंद राम को 40,256 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। सीपीआई के उम्मीदवार सूर्यकांत पासवान को 29,185 वोट मिले और वे तीसरे नंबर पर रहे।

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने वोट मिले
उपेंद्र पासवानराष्ट्रीय जनता दल (RJD)72,632
रामानंद रामभारतीय जनता पार्टी (BJP)32,376
सूर्यकांत पासवानसीपीआई (CPI)29,185

2010 में क्या रहे नतीजे?

2010 के विधानसभा चुनाव में बखरी सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रामानंद राम ने जीत दर्ज की थी। उन्हें 43,871 वोट मिले थे। एलजेपी के राम विनोद पासवान को 25,459 वोट मिले और वे दूसरे नंबर पर रहे। रामानंद राम ने उन्हें 18,412 वोटों से हराया था। सीपीआई के सूर्यकांत पासवान को 20,836 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे।

ये भी पढ़ें: रानीगंज सीट पर कौन मारेगा बाजी? पिछली बार 2304 वोटों से जीता था जेडीयू उम्मीदवार

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामकितने वोट मिले
रामानंद रामभारतीय जनता पार्टी (BJP)43,871
राम विनोद पासवानलोक जनशक्ति पार्टी (LJP)25,459
सूर्यकांत पासवानसीपीआई (CPI)20,836

क्या है जातीय समीकरण?

अगर बखरी विधानसभा क्षेत्र के जातीय समीकरण की बात करें तो यहां कई जातियों का खासा प्रभाव है। इस इलाके में महतो जाति की आबादी सबसे ज्यादा है, जो करीब 13.3% है। इसके बाद मुस्लिम 10.7%, पासवान 8.7% और यादव 7.8% हैं। इनके अलावा भूमिहार 5.6%, सहनी 3.8%, ब्राह्मण 1.7%, बनिया 1.6% और कायस्थ 0.1% हैं।