Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। यहां मुख्य लड़ाई एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच है। दोनों तरफ से चुनावी रैलियां और प्रचार लगातार रफ्तार पकड़ रहा है लेकिन अभी तक दोनों ही गठबंधनों में सीट शेयरिंग के बीच कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। इसको लेकर ही अब एनडीए से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी और इंडिया गठबंधन के घटक दल वीआईपी के नेता मुकेश साहनी ने अहम बयान दिया है।
दरअसल, जीतन राम मांझी ने बिहार एनडीए के सीट बंटवारे पर बयान दिया है, तो दूसरी तरफ गठबंधन के सहयोगी मुकेश सहनी ने भी महागठबंन के सीट बंटवारे की समय सीमा को लेकर अहम बात कही है। BJP के नेतृत्व वाले एनडीए के सहयोगी जीतन राम मांझी ने कहा कि दशहरे के बाद बिहार एनडीए का सीट बंटवारा हो जाएगा।
मुकेश साहनी ने बताई महागठबंधन की तारीख
वहीं महागठबंधन में अहम नेता मुकेश साहनी ने सीट बंटवारे पर कहा कि दशहरा के दौरान हम लोग सीट का बंटवारा कर लेंगे और प्रेस कांफ्रेंस के जरिए पूरी जानकारी दे दी जाएगी। उन्होंने एसआईआर और घुसपैठियों के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि 11 साल से मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और देश की पूरी सुरक्षा उनके हाथों में है।
बीजेपी कार्यकर्ताओं को ‘3M’ का फॉर्मूला दे गए अमित शाह, ये काम करने के लिए भी कहा
नीतीश सरकार पर बरसे मुकेश साहनी
मुकेश साहनी ने इस दौरान नीतीश कुमार की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 20 साल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शासन काल है। वो ये बताएं कि जो वोटर पुनरीक्षण की लिस्ट का काम हुआ है उसमें एक भी घुसपैठिया नहीं निकला।
बीजेपी ने की खास तैयारी
BJP ने कुल 45 नेताओं को बिहार चुनाव समिति में शामिल किया है, जिसमें बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल का नाम पहले नंबर पर रखा है। जिसके बाद दूसरे और तीसरे नंबर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को रखा गया है।
हरियाणा की जेल से भागा कैदी, बेहद गंभीर हैं आरोप, दूसरे राज्य से है संंबंध