बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जबरदस्त जीत हासिल की है जबकि विपक्षी महागठबंन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में एनडीए में शामिल बीजेपी को 89, जेडीयू को 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेकुलर) को 5 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को 4 सीटें मिली हैं। दूसरी ओर, आरजेडी की अगुवाई वाले महागठबंधन को करारा झटका लगा है।

चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए अंतिम नतीजों के मुताबिक, आरजेडी को 25, कांग्रेस को 6, सीपीआई (एमएल) (एल) को 2, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी और सीपीएम को 1-1 सीट पर जीत मिली है।

बिहार में दो चरणों – 6 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान हुआ था।

243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है। एनडीए में भाजपा और जेडीयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) ने 29, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 6-6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। 

किस दल को मिली कितनी सीटें

दल का नामविजयीआगेकुल
बीजेपी89089
जेडी(यू)85085
आरजेडी25025
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 19019
कांग्रेस 606
एआईएमआईएम505
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)505
राष्ट्रीय लोक मोर्चा404
सीपीआई(एमएल)(एल)202
इंडियन इंक्लूसिव पार्टी 101
सीपीआई(एम)101
बीएसपी101
कुल2430243

Bihar Chunav Result/ Parinaam 2025 LIVE: Watch Here

बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया- पीएम मोदी

चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी ने बिहारी स्टाइल में गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में अब कट्‌टा और जंगलराज की सरकार नहीं आएगी। 

(आज की ताजा खबर LIVE | राजस्थान समेत सात राज्यों के उपचुनाव नतीजे लाइव अपडेट्स)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा बिहार से होकर बहती है और बंगाल तक पहुंचती है। मोदी ने कहा, “बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता भी बना दिया है। मैं बंगाल के भाइयों और बहनों को भी बधाई देता हूं। अब आपके साथ मिलकर भाजपा पश्चिम बंगाल से भी जंगल राज को उखाड़ फेंकेगी।”

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम से जुड़ी तमाम बड़ी और ताजा खबरों के लिए जनसत्ता.कॉम के हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहिए।

Live Updates
23:38 (IST) 15 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 Live Updates: धन और बाहुबल का दुरुपयोग हुआ- एमए बेबी

बिहार के चुनाव नतीजों पर सीपीआई (एम) महासचिव एमए बेबी ने कहा, "हमें बिहार चुनाव परिणामों का बहुत बारीकी से विश्लेषण करना होगा। हमने महसूस किया कि महागठबंधन के पक्ष में भारी उछाल आया है... यह एक बहुत ही अप्रत्याशित परिणाम है। इसके कई कारण हैं... केंद्र और राज्य की पूरी सरकारी मशीनरी में धन और बाहुबल के दुरुपयोग के कई संकेत हैं... इन सबने मिलकर भाजपा-जदयू गठबंधन की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।"

https://twitter.com/i/status/1989747837408788771

23:15 (IST) 15 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 Live Updates: एक व्यक्ति की वजह से पार्टी और परिवार बर्बाद हो रहा- रामकृपाल यादव

बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने कहा, "... मैं यहां हर बार आऊँगा। दानापुर हमारा घर है, हमारा परिवार है... आज मैंने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की। मुझे पहले भी उनका आशीर्वाद मिला था और यहां से जीतने के बाद, मैं उनका आशीर्वाद लेने गया था।" इसके अलावा, राजद नेता रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने के फ़ैसले पर उन्होंने कहा, "यह लालू यादव के परिवार का मामला है और मैं इस पर ज़्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहता लेकिन यह सच है कि वहां अस्थिरता है। एक व्यक्ति की वजह से पूरी पार्टी और पूरा परिवार बर्बाद हो रहा है।"

https://twitter.com/i/status/1989737454405144976

22:50 (IST) 15 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 Live Updates: ‘मेरा कोई परिवार नहीं… ’, तेजस्वी यादव पर हमलावर हुईं रोहिणी आचार्य

बिहार विधानसभा चुनाव में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य हमलावर हो गई हैं। रोहिणी आचार्य ने पत्रकारों से कहा, “आप जाकर संजय, रमीज और तेजस्वी यादव से पूछिए… उन्हीं लोगों ने मुझे परिवार से निकाला है क्योंकि उन लोगों को कोई रिस्पॉन्सबिलिटी नहीं लेनी है… पूरी दुनिया बोल रही है जो चाणक्य बनेगा… तो आप चाणक्य से ही सवाल पूछिएगा, जब कार्यकर्ता चाणक्य से सवाल कर रहा है, पूरा देश-दुनिया सवाल कर रही है कि पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ।”

https://twitter.com/i/status/1989724006501814743

22:16 (IST) 15 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 Live Updates: बिहार के नतीजों पर आत्ममंथन करने की जरूरत- अखिलेश प्रसाद सिंह

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "यह वाकई निराशाजनक परिणाम है। इस पर गंभीरता से आत्ममंथन करने की ज़रूरत है। मुझे लगता है कि पार्टी इसका गंभीरता से विश्लेषण करेगी और भविष्य में सुधारात्मक कदम उठाएगी।"

https://twitter.com/i/status/1989719218472767786

20:35 (IST) 15 Nov 2025
Bihar Election Results 2025 Live Updates: आरजेडी बिखर रही है- राजीव प्रताप रूडी

आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने के फैसले पर बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा, "यह उनका पारिवारिक मामला है। हो सकता है कि वह कुछ निराशा महसूस कर रही हों। मुझे लगता है कि आरजेडी बिखर रही है और इसके संकेत अच्छे नहीं हैं।"

https://twitter.com/i/status/1989706144143835608

19:59 (IST) 15 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 Live Updates: नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, हैं और बने रहेंगे- उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, "मैं इस शानदार जीत के लिए बिहार की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। सभी लोगों ने एनडीए का समर्थन किया है। यह डबल इंजन सरकार के विकास की जीत है... एनडीए के घोषणापत्र के माध्यम से हमने बिहार की जनता से जो भी वादे किए थे, जो विकास कार्य अब तक हुए हैं और जो अभी हो रहे हैं, उन्हें हम और तेजी से आगे बढ़ाएंगे… नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे, हैं और बने रहेंगे।"

https://twitter.com/i/status/1989692030164111659

18:58 (IST) 15 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 Live Updates: बिहार में महागठबंधन और राजद का सफाया- चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, "... चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने खुद आगे आकर प्रचार अभियान का नेतृत्व किया... मेरा मानना ​​है कि हमारी एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत रही है। हम सभी ने एक-दूसरे का साथ दिया और एक ही लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहे... बिहार में महागठबंधन और राजद का सफाया हो गया है... बिहार की जनता ने जातिवाद और सांप्रदायिकता फैलाने वाली मानसिकता को पूरी तरह से खत्म कर दिया है।"

https://twitter.com/i/status/1989672745475739744

18:54 (IST) 15 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 Live Updates: बधाई के पात्र हैं नीतीश कुमार- प्रियंका चतुर्वेदी

बिहार चुनाव के नतीजों पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "मैं नीतीश कुमार को बधाई देना चाहती हूं कि वह इतने लंबे समय तक मुख्यमंत्री बने रहे और सत्ता विरोधी लहर को मात देकर ये चुनाव जीते। वे बधाई के पात्र हैं। कौन मुख्यमंत्री बनेगा, इसका फैसला एनडीए करेगा।"

https://twitter.com/i/status/1989663419877003462

17:38 (IST) 15 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 Live Updates: एनडीए की जीत पर आया रामकृपाल यादव का बयान

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर भाजपा नेता रामकृपाल यादव ने कहा, "यह जीत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री मोदी के संयुक्त विकास प्रयासों की बदौलत मिली है।" रोहिणी आचार्य के राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने के फैसले पर उन्होंने कहा, "यह उनका पारिवारिक मामला है। झगड़ा सबके सामने हो रहा है और सभी इसे देख रहे हैं। मैं इस पर और कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।"

https://twitter.com/i/status/1989658828930261034

16:45 (IST) 15 Nov 2025

Bihar Election Results 2025 Live Updates: एकजुट हों विपक्षी दल- बदरुद्दीन अजमल

बिहार के चुनाव परिणाम पर एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने कहा, "...अगर वे खुद को बचाना चाहते हैं तो सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना चाहिए और अगर वे अगले 5 साल तक रोना चाहते हैं, तो वे रोते रहें।"

https://twitter.com/i/status/1989642697561575908