बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का अभी ऐलान नहीं हुआ है लेकिन दोनों गठबंंधन सीट शेयरिंग से पहले एक-एक सीट पर बारीकी से रणनीति बना रहे हैं। साल 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में एक सीट ऐसी थी, जहां हार जीत का फैसला महज 12 वोटों के अंतर से हुआ था। हम बात के नालंदा जिले की हिल्सा विधानसभा सीट की।
हिल्सा विधानसभा सीट पर साल 2020 में हुए चुनाव में जदयू (एनडीए) ने कृष्ण मुरारी शरण जबकि राजद ने अत्री मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव (महागठबंंधन) को सियासी रण में उतारा था। दोनों के बीच बहुत करीबी मुकाबला हुआ और आखिरी राउंड में वोटों की गिनती के बाद जदयू के कृष्ण मुरारी शरण ने राजद के शक्ति सिंह यादव को 12 वोटों से हरा दिया।
इस चुनाव में जदयू के कृष्ण मुरारी शरण को 61,848 जबकि राजद के शक्ति सिंह यादव को 61,836 वोट प्राप्त हुए। हिल्सा विधानसभा सीट पर हुए करीबी मुकाबले की एक बड़ी वजह लोजपा प्रत्याशी कुमार सुमन सिंह उर्फ रणजीत सिंह को 17,471 वोट मिलना थी। इस चुनाव में लोजपा एनडीए का हिस्सा नहीं थी, जिसका खामियाजा जदयू को कई सीटों पर झेलना पड़ा।
यह भी पढ़ें: रेवंंत रेड्डी और एमके स्टालिन को कांग्रेस-राजद ने क्यों बुलाया बिहार? समझिए किस रणनीति पर हो रहा काम
बिहार विधानसभा चुनाव | विजेता पार्टी | विजेता प्रत्याशी | उपविजेता पार्टी | उपविजेता पार्टी | हार जीत का अंंतर |
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 | जदयू – एनडीए | कृष्ण मुरारी शरण- 61848 वोट | राजद – महागठबंधन | शक्ति सिंह यादव – 61836 वोट | 12 वोट |
बिहार विधानसभा चुनाव 2015 | राजद – (जदयू के साथ महागठबंंधन) | शक्ति सिंह यादव – 72347 वोट | लोजपा – एनडीए | दीपिका कुमारी – 46271 वोट | 26076 वोट |
बिहार विधानसभा चुनाव 2010 | जदयू – एनडीए | ऊषा सिन्हा – 54974 वोट | लोजपा | रीना कुमारी- 41772 वोट | 13,202 वोट |
बिहार विधानसभा चुनाव 2015: हिल्सा में कौन जीता था?
साल 2015 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में हिल्सा सीट पर राजद (जदयू महागठबंधन का हिस्सा थी) के अत्री मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव ने जीत हासिल की थी। उन्होंने हिल्सा विधानसभा चुनाव में लोजपा (एनडीए) की दीपिका कुमारी को हराया। इस चुनाव में राजद को 72,347 वोट जबकि लोजपा को 46,271 वोट मिले।
साल 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर जदयू ने जीत हासिल की थी। तब यहां जदयू की ऊषा सिन्हा ने लोजपा की रीना देवी को हराया था। जदयू प्रत्याशी को इस चुनाव में 54974 वोट जबकि लोजपा प्रत्याशी को 41,772 वोट मिले थे। इस चुनाव में तीसरे और चौथे नंबर पर रहे कांंग्रेस के प्रत्याशी अरुण कुमार और सीपीआईएमएल के शशि यादव को क्रमश: 5472 वोट और 4550 वोट प्राप्त हुए थे।