बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मटिहानी सीट को लेकर महागठबंधन में विवाद उत्पन्न हो गया है। चार बार विधायक रह चुके नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण करते हुए इस सीट से अपनी दावेदारी पेश की है। पिछले चुनाव में एलजेपी उम्मीदवार राजकुमार सिंह ने जेडीयू कैंडीडेट नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को 333 वोट से हराया था। पिछले चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर विजयी हुए राजकुमार सिंह के जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होने से बोगो सिंह असहज महसूस कर रहे थे क्योंकि राजकुमार सिंह ने ही उन्हें हराया था। राजकुमार के जदयू में शामिल होने के बाद से बोगो सिंह का रुख बदल गया था।
मटिहानी सीट 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के तहत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के खाते में गई थी। उस चुनाव में लोजपा के उम्मीदवार (वर्तमान में जदयू विधायक) राजकुमार सिंह ने जदयू उम्मीदवार नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को मात्र 333 वोट से हराया था। वहीं, माकपा के राजेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। वह राजकुमार सिंह से महज 765 वोट से हारे थे। आइए जानते हैं मटिहानी सीट का राजनीतिक समीकरण।
मटिहानी विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। इस विधानसभा क्षेत्र की स्थापना 1977 में हुई थी। 2008 के परिसीमन के बाद यह क्षेत्र मटिहानी और शंभो-अखाकुरहा विकास खंडों के साथ-साथ बेगूसराय प्रखंड की 19 ग्राम पंचायतों, बरौनी औद्योगिक नगर और बरौनी प्रखंड के चार अन्य ब्लॉकों को भी सम्मिलित करता है।
पढ़ें- भाई तेजस्वी को कितना नुकसान पहुंचा पाएंगे तेज प्रताप?
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम
साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में एलजेपी उम्मीदवार राजकुमार सिंह ने मटिहानी सीट पर जीत दर्ज की थी । उन्हें 61,364 वोट मिले थे और उनका वोट शेयर 29.64% रहा था। राजकुमार ने जेडीयू कैंडीडेट नरेंद्र कुमार को हराया था जिन्हें 61,031 वोट (29.48%) मिले थे। सीपीआई (एम) के उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद 60,599 वोट (29.27%) के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
एलजेपी | राजकुमार सिंह | 61,364 |
जेडीयू | नरेंद्र कुमार | 61,031 |
सीपीआई (एम) | राजेंद्र प्रसाद | 60,599 |
विधानसभा चुनाव 2015 के परिणाम
2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में, जेडीयू के उम्मीदवार नरेंद्र कुमार ने मटिहानी सीट जीती थी। उन्हें 89,297 वोट मिले थे और उनका वोट शेयर 48.97% रहा था। भारतीय जनता पार्टी के सर्वेश कुमार 66,609 वोट (36.53%) पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं, सीपीआई की शोभा देवी 11,232 वोट (6.16%) के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे। इस चुनाव में जेडीयू,महागठबंधन का हिस्सा थी।
पार्टी | प्रत्याशी | वोट |
जेडीयू | नरेंद्र कुमार | 61,031 |
बीजेपी | सर्वेश कुमार | 66,609 |
सीपीआई | शोभा देवी | 11,232 |
साल 2010 के बिहार विधानसभा चुनावों में, जेडी(यू) के नरेंद्र कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अभय कुमार सर्जन को हराकर मटिहानी सीट जीती थी।
पढ़ें- बिहार में नीतीश या तेजस्वी, किसका नुकसान करेंगे प्रशांत किशोर?