बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जोरदार प्रदर्शन किया है। 243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में से 202 सीटों के साथ एनडीए जबरदस्त जीत की ओर बढ़ चुका है। जबकि आरजेडी की अगुवाई वाले महागठबंधन के खाते में 35 के आसपास सीटें आ रही हैं।
चुनाव में बड़े चेहरों की बात करें तो कुटुंबा विधानसभा सीट से हम उम्मीदवार ललन भुईयां ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को चुनाव हरा दिया है। राघोपुर से राजद के तेजस्वी यादव 14,532 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव महुआ से चुनाव हार गए हैं। तेज प्रताप यादव 35,703 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
जनसत्ता पर आप देख सकते हैं अपनी पसन्दीदा विधान सभा का लाइव रुझान और परिणाम। यहाँ आप हर सीट का results.eci.gov.in द्वारा दिया जाने वाला आधिकारिक आँकड़ा देख सकते हैं।
अपनी विधान सभा के नाम पर क्लिक कर के देखें लाइव परिणाम-
इस पेज पर आपको बिहार विधानसभा चुनाव की हर अपडेट, हर एंगल से पूरी कवरेज मिलेगी।
बिहार रिजल्ट: अररिया से जदयू की शगुफ्ता को 13972 वोटों की बढ़त
जदयू की शगुफ्ता आजिम अररिया विधान सभा सीट से 13972 वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हें छठवें राउंड की गिनती तक 24915 वोट मिले हैं।
दूसरे स्थान पर कांग्रेस के अबिदुर रहमान हैं जिन्हें अब तक 10943 वोट मिले हैं।
तेज प्रताप यादव महुआ से चौथे स्थान पर
महुआ विधान सभा से तेज प्रताप यादव चौथे नंबर पर चल रहे हैं। महुआ से लोजपा-रामविलास के संजय कुमार सिंह 5358 वोटों से आगे चल रहे हैं। संजय को अब तक 16673 वोट मिले हैं। इस सीट पर कुल 26 राउंड में गिनती होनी है। अभी तक केवल 5 राउंड की गिनती हुई है।
तेजस्वी यादव राघोपुर विधान सभा सीट से पिछड़ गये हैं। भाजपा के सतीश कुमार यहाँ से 3016 वोटों से आगे चल रहे हैं।
चार राउंड की गिनती के बाद सतीश कुमार को 15599 वोट और तेजस्वी को 14583 वोट मिले हैं।
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह तीसरे स्थान पर, जदयू के महाबली सिंह सबसे आगे
बिहार की काराकाट विधान सभा सीट पर सभी की निगाहें हैं क्योंकि यहाँ से भोजपुरी स्टार पवन सिंह की अलग हो चुकी पत्नी ज्योति सिंह चुनावी मैदान में हैं। अभी तक हुई मतगणना में यहाँ से भाजपा के महाबली सिंह सबसे आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 10347 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर भाकपा-माले के अरुण सिंह हैं जिन्हें अब तक 9462 वोट मिले हैं। ज्योति सिंह को अब तक 2831 वोट मिले हैं।
बिहार चुनाव मतगणना: भाजपा-जदयू को बंपर बढ़त
अभी तक प्राप्त रुझान के अनुसार जदयू 82 सीटों पर, भाजपा 78 सीटों पर, राजद 34 सीटों पर और लोजपा 22 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 7, भाकपा-माले 5 और हम(एस) 4 चार सीटों पर आगे चल रही है।
जदयू 232 में से 77 सीटों पर आगे
सुबह 10:30 बजे तक 232 सीटों के रुझान सामने आए हैं। जदयू 77 और बीजेपी 73 सीटों पर आगे है। लोजपा (RV) 18 और हम (HAMS) 4 सीटों पर बढ़त में। विपक्ष में राजद 42 और कांग्रेस केवल 7 सीटों पर आगे चल रही है।
LIVE: बिहार में मतगणना जारी
शुरुआती रुझानों में कई सीटों पर कड़ा मुकाबला। सभी 243 सीटों के अपडेट यहीं मिलेंगे।
