बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जोरदार प्रदर्शन किया है। 243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में से 202 सीटों के साथ एनडीए जबरदस्त जीत की ओर बढ़ चुका है। जबकि आरजेडी की अगुवाई वाले महागठबंधन के खाते में 35 के आसपास सीटें आ रही हैं।
चुनाव में बड़े चेहरों की बात करें तो कुटुंबा विधानसभा सीट से हम उम्मीदवार ललन भुईयां ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को चुनाव हरा दिया है। राघोपुर से राजद के तेजस्वी यादव 14,532 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव महुआ से चुनाव हार गए हैं। तेज प्रताप यादव 35,703 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
जनसत्ता पर आप देख सकते हैं अपनी पसन्दीदा विधान सभा का लाइव रुझान और परिणाम। यहाँ आप हर सीट का results.eci.gov.in द्वारा दिया जाने वाला आधिकारिक आँकड़ा देख सकते हैं।
अपनी विधान सभा के नाम पर क्लिक कर के देखें लाइव परिणाम-
इस पेज पर आपको बिहार विधानसभा चुनाव की हर अपडेट, हर एंगल से पूरी कवरेज मिलेगी।
Darbhanga Vidhan Sabha Seat Result 2025, SANJAY SARAOGI vs UMESH SAHANI {दरभंगा विधानसभा चुनाव परिणाम}: दरभंगा विधानसभा सीट पर बीजेपी के संजय सरावगी और विकासशील इंसान पार्टी के उमेश सहनी के बीच मुकाबला था। …पूरी जानकारी
बिहार विधान सभा की सात सीटों के परिणाम आ गये हैं, पाँच पर जदयू और दो पर भाजपा जीत चुकी है। भाजपा को मधुबनी, साहबगंज से जीत मिली है। जदयू को कल्याणपुर, अलौली, हरनौत, मोकामा, मासुरह, बेलागंज से जीत मिली है।
मोकामा से अनंत सिंह जीते
अनंत सिंह 28 हजार से अधिक वोटों से जीत गये हैं। अनंत सिंह को 91416 वोट मिले हैं। वीणा देवी को 63210 वोट मिले हैं।
नीतीश कुमार नीत एनडीए प्रचण्ड बहुमत की ओर
तीन बजे तक आए रुझानों में नीतीश कुमार नीत एनडीए गठबंधन बिहार की 243 सीटों में से 202 पर आगे चल रहा है। तेजस्वी यादव नीत महागठबंधन महज 34 सीटों पर लीड कर रहा है।
बख्तियारपुर विधान सभा सीट पर कड़ा मुकाबला
बख्तियारपुर विधान सभा सीट पर लोजपा-रामविलास और राजद के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। लोजपा उम्मीदवार अरुण कुमार 77844 वोट पाकर 488 वोट से आगे चल रहे हैं। राजद के अनिरुद्ध कुमार को 77356 वोट मिले हैं।
मोकामा विधान सभा सीट से अनंत सिंह की जीत की ओर
मोकामा विधान सभा सीट के लिए जारी मतगणना में 20वें राउंड की गिनती तक अनंत सिंह को 77434 वोट मिले हैं। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वीणा देवी से 23462 वोटों से आगे हैं। वीणा देवी को 53972 वोट मिले हैं। इस सीट पर कुल 25 राउंड की गिनती होनी है।
औरंगाबाद विधान सभा से भाजपा उम्मीदवार आगे
औरंगाबाद विधान सभा सीट से भाजपा उम्मीदवार त्रिविक्रम नारायण सिंह 2364 वोटों से आगे चल रहे हैं। त्रिविक्रम को अब तक 26718 वोट मिले हैं।
राघोपुर विधान सभा से तेजस्वी यादव निकले आगे
बिहार की राघोपुर विधान सभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार और राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बीच कड़ टक्कर चल रही है। आठवें राउंड की गिनती के बाद तेजस्वी यादव 585 वोट से आगे हो गये हैं। तेजस्वी यादव को अब तक 31654 वोट मिले हैं। सतीश कुमार को अब तक 31069 वोट मिले हैं।
लालगंज से मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला पीछे
लालगंज विधान सभा सीट से भाजपा के संजय कुमार सिंह को 43535 वोट मिले हैं। शिवानी शुक्ला को 32439 वोट मिले हैं। अभी तक 10वें राउंड की गिनती हुई है। कुल 33 राउंड की गिनती होनी है।
आरा विधान सभा से कयामुद्दीन अंसारी आगे
आरा विधान सभा से भाकपा-माले के उम्मीदवार कयामुद्दीन अंसारी 3563 वोटों से आगे चल रहे हैं। अंसारी को नौ राउंड की गिनती के बाद 33950 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के संजय सिंह चल रहे हैं जिन्हें अभी तक 30387 वोट मिले हैं।
