बिहार के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जोरदार प्रदर्शन किया है। 243 सीटों वाली बिहार की विधानसभा में से 202 सीटों के साथ एनडीए जबरदस्त जीत की ओर बढ़ चुका है। जबकि आरजेडी की अगुवाई वाले महागठबंधन के खाते में 35 के आसपास सीटें आ रही हैं।
चुनाव में बड़े चेहरों की बात करें तो कुटुंबा विधानसभा सीट से हम उम्मीदवार ललन भुईयां ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को चुनाव हरा दिया है। राघोपुर से राजद के तेजस्वी यादव 14,532 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव महुआ से चुनाव हार गए हैं। तेज प्रताप यादव 35,703 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
जनसत्ता पर आप देख सकते हैं अपनी पसन्दीदा विधान सभा का लाइव रुझान और परिणाम। यहाँ आप हर सीट का results.eci.gov.in द्वारा दिया जाने वाला आधिकारिक आँकड़ा देख सकते हैं।
अपनी विधान सभा के नाम पर क्लिक कर के देखें लाइव परिणाम-
इस पेज पर आपको बिहार विधानसभा चुनाव की हर अपडेट, हर एंगल से पूरी कवरेज मिलेगी।
शूटर श्रेयसी सिंह ने 54 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव जीत लिया है
श्रेयसी सिंह जमुई विधान सभा से 54 हजार 498 वोटों से आरडेजी के प्रत्याशी शमसाद आलम को हराया। इससे पहले 2020 विधानसभा चुनाव में भी इसी सीट से जीत हासिल की थी। पिछले चुनाव में उन्होंने राजद के विजय प्रकाश को 41 हजार वोटों से हराया था। श्रेयसी के राजनीतिक करियर की बात करें तो उन्होंने 2020 में ही भारतीय जनता पार्टी को ज्वॉइन किया था। उन्होंने 30 वर्ष की उम्र में राजनीति में कदम रखा था। अब 34 साल की उम्र में वह दूसरी बार बिहार विधानसभा की सदस्य बन गई हैं।
महुआ विधान सभा से तेज प्रताप यादव हारे, चिराग पासवान के उम्मीदवार ने राजद से छीनी सीट
बिहार की महुआ विधान सभा सीट से लोजपा-रामविलास के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह को 44 हजार से अधिक वोटों से जीत मिली है। दूसरे स्थान पर राजद क निवर्तमान विधायक मुकेश रौशन रहे। लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव 35703 वोट मिले हैं।
रघुनाथपुर विधान सभा से ओसामा शहाब की जीत
बिहार की रघुनाथपुर विधान सभा से पूर्व सांसद और माफिया शहाबुद्दीन के बेट ओसामा शहाब को जीत मिली है। ओसामा ने जदयू उम्मीदवार विकास कुमार सिंह को 9157 वोटों से हरा दिया। ओसामा को कुल 87867 वोट मिले हैं।
चनपटिया विधान सभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक रंजन लीड करने लगे हैं। अभी 24 राउंग की गिनती हुई है और एक राउंड की गिनती बाकी है। अभिषेक रंजन को अभी तक 86904 वोट मिले हैं। भाजपा के उमाकांत सिंह को 86409 वोट मिले हैं। जन सुराज पार्टी के मनीष कश्यप को 36933 वोट मिले हैं।
संदेश विधान सभा से जदयू उम्मीदवार राधाचरण साह को 80598 वोट मिले हैं। राजद के दीपू सिंह को 80571 वोट मिले हैं। जन सुराज के राजीव रंजन राज तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें 6040 वोट मिले हैं।
बिहार की काराकाट विधान सभा सीट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह की अलग हो चुकी पत्नी ज्योति सिंह चुनाव हारने के कगार पर हैं। अभी तक प्राप्त रुझान में इस सीट से ज्योति सिंह तीसरे स्थान पर हैं। 28वें राउंड की गिनती के बाद भाकपा-माले के अरुण सिंह आगे निकल गये हैं। जदयू के महाबली सिंह को 68341 वोट और ज्योति सिंह को अब तक 21948 वोट मिले हैं।
जदयू के हरि नारायण सिंह ने रिकॉर्ड 10वीं जीत हासिल की, हरनौत से लगातार चौथी जीत
हरनौत विधान सभा सीट से 48335 वोटों से जीतकर जदयू के हरि नारायण सिंह ने रिकॉर्ड बना दिया है। हरि नारायण दसवीं बार बिहार विधान सभा चुनाव जीते हैं। इसके पहले बिहार के तीन नेताओं के पास नौ बार विधान सभा चुनाव जीतने का रिकॉर्ड था। हरि नारायण के अलावा अन्य दो नेता थे- रमई राम और सदानंद सिंह।
इस सीट से कांग्रेस के अरुण कुमार को 58619 वोट मिले हैं। जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार कमलेश पासवान को 7927 वोट मिले हैं।
बिहार के नालंदा जिले में स्थित हरनौत विधान सभा सीट से राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो बार विधायक रह चुके हैं। नीतीश इसी सीट से दो चुनाव हार चुके हैं।
हरिनारायण सिंह इस सीट से 2010, 2015, 2020 में भी जीत चुके हैं।
अलीनगर सीट से मैथिली ठाकुर की जीत पक्की
मैथिली ठाकुर को अलीनगर सीट से 12 हजार से ज्यादा वोटों से जीत मिलनी तय हो गयी है। 24वें राउंड की गिनती के बाद मैथिली को 84268 वोट मिले हैं। राजद के बिनोद मिश्रा को 72232 वोट मिले हैं। अलीनगर में अब बस एक राउंड की गिनती बची है।
छपरा सीट से खेसारी लाल यादव अब भी पीछे
बिहार की छपरा विधान सभा सीट से भोजपुरी गायक और अभिनेता खेसारी लाल यादव (शत्रुघ्न यादव) पीछे चल रहे हैं। खेसारी भाजपा की छोटी कुमारी से 7739 वोटों से पीछे चल रहे हैं। छोटी कुमारी को 44773 वोट मिले हैं। खेसारी को 37034 वोट मिले हैं।
राघोपुर विधान सभा से तेजस्वी यादव 10 हजार वोटों से आगे
बिहार की राघोपुर विधान सभा सीट से तेजस्वी यादव 10 हजार वोटों से आगे हो चुके हैं। 24 राउंड की गिनती के बाद तेजस्वी को 97345 वोट मिले हैं। भाजपा के सतीश कुमार को 87069 वोट मिले हैं। यहाँ कुल 30 राउंड में गिनती होनी है।
