बिहार विधान सभा चुनाव के रुझानों में नीतीश कुमार नीत एनडीए गठबंधन को भारी बढ़त दिख रही है। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भाजपा 85, जदयू 76 सीटों पर, लोजपा को 22 सीटों पर बढ़त है। वहीं राजद 34, कांग्रेस 6 और भाकपा-माले 7 सीटों पर बढ़त है। एनडीए 190 सीटों पर आगे चल रही है।
बिहार की 243 विधान सभा सीटों के लिए दो चरणों में हुए मतदान की गणना जारी है। बिहार में मुख्य मुकाबला सत्ताधारी एनडीए और मुख्य विपक्षी महागठबंधन के बीच है। एनडीए का नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं तो महागठबंधन को तेजस्वी यादव लीड कर रहे हैं। वहीं तीसरे चैलेंजर के रूप में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी पर भी सभी की नजर रहेगी। जनसत्ता पर आप देख सकते हैं अपनी पसन्दीदा विधान सभा का लाइव रुझान और परिणाम। यहाँ आप हर सीट का results.eci.gov.in द्वारा दिया जाने वाला आधिकारिक आँकड़ा देख सकते हैं।
अपनी विधान सभा के नाम पर क्लिक कर के देखें लाइव परिणाम-
इस पेज पर आपको बिहार विधानसभा चुनाव की हर अपडेट, हर एंगल से पूरी कवरेज मिलेगी।
मोकामा विधान सभा सीट से अनंत सिंह की जीत की ओर
मोकामा विधान सभा सीट के लिए जारी मतगणना में 20वें राउंड की गिनती तक अनंत सिंह को 77434 वोट मिले हैं। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वीणा देवी से 23462 वोटों से आगे हैं। वीणा देवी को 53972 वोट मिले हैं। इस सीट पर कुल 25 राउंड की गिनती होनी है।
औरंगाबाद विधान सभा से भाजपा उम्मीदवार आगे
औरंगाबाद विधान सभा सीट से भाजपा उम्मीदवार त्रिविक्रम नारायण सिंह 2364 वोटों से आगे चल रहे हैं। त्रिविक्रम को अब तक 26718 वोट मिले हैं।
राघोपुर विधान सभा से तेजस्वी यादव निकले आगे
बिहार की राघोपुर विधान सभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार और राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बीच कड़ टक्कर चल रही है। आठवें राउंड की गिनती के बाद तेजस्वी यादव 585 वोट से आगे हो गये हैं। तेजस्वी यादव को अब तक 31654 वोट मिले हैं। सतीश कुमार को अब तक 31069 वोट मिले हैं।
लालगंज से मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला पीछे
लालगंज विधान सभा सीट से भाजपा के संजय कुमार सिंह को 43535 वोट मिले हैं। शिवानी शुक्ला को 32439 वोट मिले हैं। अभी तक 10वें राउंड की गिनती हुई है। कुल 33 राउंड की गिनती होनी है।
आरा विधान सभा से कयामुद्दीन अंसारी आगे
आरा विधान सभा से भाकपा-माले के उम्मीदवार कयामुद्दीन अंसारी 3563 वोटों से आगे चल रहे हैं। अंसारी को नौ राउंड की गिनती के बाद 33950 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा के संजय सिंह चल रहे हैं जिन्हें अभी तक 30387 वोट मिले हैं।
बिहार रिजल्ट: अररिया से जदयू की शगुफ्ता को 13972 वोटों की बढ़त
जदयू की शगुफ्ता आजिम अररिया विधान सभा सीट से 13972 वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हें छठवें राउंड की गिनती तक 24915 वोट मिले हैं।
दूसरे स्थान पर कांग्रेस के अबिदुर रहमान हैं जिन्हें अब तक 10943 वोट मिले हैं।
तेज प्रताप यादव महुआ से चौथे स्थान पर
महुआ विधान सभा से तेज प्रताप यादव चौथे नंबर पर चल रहे हैं। महुआ से लोजपा-रामविलास के संजय कुमार सिंह 5358 वोटों से आगे चल रहे हैं। संजय को अब तक 16673 वोट मिले हैं। इस सीट पर कुल 26 राउंड में गिनती होनी है। अभी तक केवल 5 राउंड की गिनती हुई है।
तेजस्वी यादव राघोपुर विधान सभा सीट से पिछड़ गये हैं। भाजपा के सतीश कुमार यहाँ से 3016 वोटों से आगे चल रहे हैं।
चार राउंड की गिनती के बाद सतीश कुमार को 15599 वोट और तेजस्वी को 14583 वोट मिले हैं।
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह तीसरे स्थान पर, जदयू के महाबली सिंह सबसे आगे
बिहार की काराकाट विधान सभा सीट पर सभी की निगाहें हैं क्योंकि यहाँ से भोजपुरी स्टार पवन सिंह की अलग हो चुकी पत्नी ज्योति सिंह चुनावी मैदान में हैं। अभी तक हुई मतगणना में यहाँ से भाजपा के महाबली सिंह सबसे आगे चल रहे हैं। उन्हें अभी तक 10347 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर भाकपा-माले के अरुण सिंह हैं जिन्हें अब तक 9462 वोट मिले हैं। ज्योति सिंह को अब तक 2831 वोट मिले हैं।
बिहार चुनाव मतगणना: भाजपा-जदयू को बंपर बढ़त
अभी तक प्राप्त रुझान के अनुसार जदयू 82 सीटों पर, भाजपा 78 सीटों पर, राजद 34 सीटों पर और लोजपा 22 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 7, भाकपा-माले 5 और हम(एस) 4 चार सीटों पर आगे चल रही है।
